राष्ट्रीय

Hill Station : शिमला या मनाली नहीं बल्कि ये है भारत का पहला हिल स्टेशन, खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश

Hill Station: भारत का पहला हिल स्‍टेशन मसूरी है। इसे 1823 में अंग्रेजों ने इस शहर को हिल स्‍टेशन का दर्जा दिया था। अंग्रेज गर्मी के दिनों में यहीं आकर रूकते थे।

2 min read

Hill Station : अगर आप भी हिल स्टेशन घूमने का शौक रखते हैं तो आप भी ऐसा ही सोचते हैं कि मनाली भारत का पहला हिल स्‍टेशन है, पर आप गलत हैं। क्‍योंकि भारत का पहला हिल स्‍टेशन मसूरी है, जिसे लोग पहाड़ों की रानी कहते हैं। उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी बहुत ही खूबसूरत शहर है। ऊंचे पहाड़, चारों तरफ हरियाली और सुहावनी हवाएं मसूरी की खासियत है। यहां लोग गर्मियों में छुट्टियों मनाने आते हैं। अगर आप अक्‍सर ही हिल स्टेशन घूमने जाते हैं, तो क्‍या आपने कभी सोचा है कि हिल स्‍टेशन क्‍यों बनाए गए और इनका इतिहास क्‍या है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे मसूरी को हिल स्‍टेशन का दर्जा दिया गया और क्‍यों मसूरी ने पर्यटकाें के दिल में अपनी खास जगह बना ली है।

अंग्रेजो ने बनाए हिल स्टेशन

भारत में हिल स्‍टेशन अंग्रेजों की देन है। गर्मियों में अंग्रेज लोग पूरे परिवार के साथ यहां ठहरने आते थे। उन्‍होंने पैसे कमाने और अपना बिजनेस शुरू करने के मकसद से यहां छोटे बड़े सभी तरह के कई रिजॉर्ट भी बनवाए।

भारत के सबसे सस्ते 10 हिल स्टेशन, जहां की खूबसूरती के आगे फेल हैं स्विट्जरलैंड की भी वादियां

1923 में मूसरी बना था हिल स्‍टेशन

किसी शहर को हिल स्‍टेशन बनाने के लिए भी कुछ नॉर्म्‍स होते हैं। जैसे शहर हर तरह के शोर शराबे से मुक्त हो, शांति का माहौल हो, अच्‍छी जलवायु हो और चारों तरफ हरियाली हो। यहां आकर व्‍यक्ति खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करे। मसूरी शहर में ये सारी खूबियां थीं, इसलिए अंग्रेजों ने 1823 में इसे हिल स्‍टेशन का दर्जा दिया।

झोपड़ी के रूप में था मसूरी

आपको जानकर हैरानी होगी कि मसूरी शहर सबसे पहले झोपड़ी के रूप में बसा था। यंग कैप्‍टन और शोर ने सबसे पहले अपने घर के रूप में यहां झोपड़ी बनवाई थी। कुछ समय बाद यंग ने यहां बड़ा सा घर बनवा लिया। इसके बाद से ही ब्रिटिशर्स की नजर में मसूरी शहर चढ़ गया और फिर क्‍या था, यहां लगातार विकास होता गया। कहा तो यह भी जाता है कि अंग्रेजों ने सबसे पहले यहां सेब का पेड़ लगाया था। अब यहां आपको देवदार के पेड़ ज्‍यादा मिलेंगे।

मसूरी की खासियत

यूं ही मसूरी को पहाड़ों की रानी नहीं कहा जाता। यहां पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। कैंप्‍टी फॉल, नाग टिब्‍बा, मसूरी लेक जैसी कई जगह हैं, जो फेमस है। इन जगहों की खूबसूरती के कारण ही हर साल हजारों लोग यहां घूमने आते हैं। गर्मियों के दिनों में यह हिल स्‍टेशन भारतवासियों के लिए किसी जन्‍नत से कम नहीं होता। इन दिनों में यहां का मौसम भी बहुत सुहावना रहता है। अगर आपको बर्फ पसंद है, तो यहां का स्नोफॉल देखने लायक होता है। वहीं सर्दियों के दिनों में यहां बर्फबारी देख सकते हैं। कई न्‍यूली वेड कपल्‍स भी यहां की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने पहुंचते हैं।

Published on:
06 Sept 2024 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर