
Leave Policy : कामकाजी जिंदगी की भागदौड़ में युवाओं के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में कई कंपनिया अपने एम्प्लॉई कि वर्क लाइफ बैलेंस करने के लिए ऑफिस में तरह-तरह के उपाय करती है। इन दिनों इस कंपनी ने तो अपने कर्मचारियों को वर्क-लाइफ को बैलेंस करने के लिए एक ऐसी पहल शुरू कर दी है, जिसकी चर्चा दुनिया भर में होने लगी है।
यह शुरुआत की है थाईलैंड की एक कंपनी ने, जिसका नाम है व्हाइटलाइन ग्रुप। यह कंपनी मार्केटिंग एजेंसी के तौर पर काम करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को डेट पर जाने के लिए पेड लीव देने का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए कंपनी से लीव ले सकेंगे और उस दिन के लिए उनकी सैलरी भी कटेगी।
कंपनी ने इस लीव पॉलिसी को टिंडर लीव नाम दिया है, जिसे डेटिंग लीव भी कहा जा रहा है। कंपनी ने साथ ही ये भी कहा है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए टिंडर गोल्ड और टिंडर प्लैटिनम सब्सक्रिप्शन के पैसे भी देगी। यह लीव और टिंडर सब्सक्रिप्शन पेमेंट का ऑफर उसके सभी कर्मचारियों के लिए है। कंपनी ने यह अभी तक यह नहीं बताया है कि कर्मचारी टिंडर लीव के तहत कितनी छुट्टियां ले सकते हैं।
व्हाइटलाइन ग्रुप की टिंडर लीव पॉलिसी की शुरुआत जुलाई से हुई है और इस साल के अंत तक कंपनी जॉइन करने वाले कर्मचारी ऑफर का लाभ उठा पाएंगे। कंपनी ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन पर भी अपनी इस पॉलिसी की जानकारी देते हुए लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमारे एम्प्लॉई किसी के साथ डेटिंग करने के लिए टिंडर लीव को यूज कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों की बेहतरी को ध्यान में रखकर इस अनोखी मुहिम की शुरुआत की है। कंपनी का मानना है कि प्यार से इंसान की खुशहाली बढ़ती है और उससे उनके एम्प्लॉई की प्रोडक्टिविटी बढ़ जाती है। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार, इस साल 9 जुलाई से 31 दिसंबर तक कंपनी जॉइन करने वाले एम्प्लॉई को ऑफर का लाभ मिलेगा। अभी कंपनी के पास करीब 200 एम्प्लॉई हैं।
Updated on:
6 Sep 2024, 2:32 PM IST
Published on:
6 Sep 2024, 2:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.