राष्ट्रीय

19 साल की दुश्मनी: 8 साल से बदले की आग में जल रहा था, जेल से निकला पिता का हत्यारा तो बीच बाजार में भून डाला

गुरुग्राम के कासन गांव में दिनदहाड़े पूर्व NSG कमांडो सुंदर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पैरोल पर आए कमांडो को मारकर पूर्व सरपंच के बेटे रोहन ने बदला लिया है।

2 min read
Apr 30, 2026
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

गुरुग्राम के कासन गांव में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। 55 साल के पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी उम्रकैद की सजा काट रहे थे। वह पैरोल पर बाहर आए थे, उन्हें बदले की आग में चबूतरे पर बैठे-बैठे गोली मार दी गई।

सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय बाजार के पास सुंदर फौजी चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी पूर्व सरपंच बहादुर चौहान के बेटे रोहन और उसके एक साथी ने उन पर हमला बोल दिया। गवाहों के मुताबिक पांच राउंड गोलियां चलीं। दोनों हमलावर फायरिंग के बाद फौरन भाग निकले।

ये भी पढ़ें

Gurugram Murder: ढाई साल की बच्ची को मां ने गला घोंटकर मार डाला, फिर खुद की जान देने की कोशिश

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद मौके पर दो पिस्तौल बरामद हुई हैं, जिनमें से एक देसी कट्टा है। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूरी वारदात कैद है। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईएमटी मानेसर थाने के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि रोहन मुख्य आरोपी है और उसका साथी अज्ञात है। दोनों फरार हैं। क्राइम ब्रांच की कई टीमें उन्हें पकड़ने में जुटी हुई हैं।

पुरानी दुश्मनी की कहानी

यह घटना कासन गांव की पुरानी खूनी दुश्मनी का नया अध्याय है। साल 2018 में सुंदर फौजी पर बहादुर चौहान की हत्या का आरोप था। दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

फौजी इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। 29 मार्च को वे अपनी भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। ठीक एक महीने बाद ही उनका इस तरह अंत हो गया।

पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि यह बदला सिर्फ 2018 की घटना तक सीमित नहीं है। साल 2007 से ही गांव में खूनी संघर्ष चल रहा है।

2021 में दिवाली की रात को बहादुर चौहान के परिवार पर भारी हथियारों से हमला हुआ था। उसमें 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई और चार लोग मारे गए थे।

गांव में दहशत का माहौल

कासन गांव में इस घटना से लोग डर के माहौल में हैं। कई सालों से यहां की छोटी-छोटी बातों पर हिंसा भड़क रही है। अब इलाके के लोग कह रहे हैं कि पुलिस को अब सख्ती से इस सिलसिले को तोड़ना चाहिए, वरना और जानें जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Gurugram Murder: 10 सेकंड में बरसाईं 5 गोलियां, सरपंच की हत्या का बदला लेने के लिए पूर्व NSG कमांडो का सरेआम कत्ल
Published on:
30 Apr 2026 08:14 pm
Also Read
View All