7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gurugram Murder: ढाई साल की बच्ची को मां ने गला घोंटकर मार डाला, फिर खुद की जान देने की कोशिश

Gurugram Murder: गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ढाई साल की मासूम अनिका की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां नेहा गंभीर हालत में गला कटने के साथ अस्पताल में भर्ती है।

less than 1 minute read
Google source verification
Two-and-a-half-year-old girl murdered in Gurugram mother throat slit

फोटो पत्रिका

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मां ने ढाई साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह भी आत्महत्या करने के लिए ब्लेड से अपना गला काट ली। फिलहाल मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात सूर्या विहार इलाके में घटित हुई। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, नेहा अपने पति और ढाई वर्षीय मासूम अनिका के साथ यहां निवास कर रही थी। रात के वक्त पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची की हत्या कर दी गई है और मां ने भी जान देने की कोशिश की है।

फिलहाल, मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उसके बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस ने महिला के पति से भी गहन पूछताछ की है, लेकिन उसने इस पूरी घटना से अनभिज्ञता जताई है। सेक्टर-9 थाना पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।