1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महीने का खर्च 1.59 लाख और निवेश 2.2 लाख: गुरुग्राम के न्यूली मैरिड कपल का ‘खर्च-बजट’ सोशल मीडिया पर वायरल, छिड़ी बहस

Newly Married Couple Expenses: गुरुग्राम के एक नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपना मासिक खर्च और निवेश का पूरा ब्योरा साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 1.59 लाख रुपए के मासिक खर्च और 2.2 लाख रुपए के निवेश को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है, जहां लोग उनकी वित्तीय योजना और लाइफस्टाइल पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

3 min read
Google source verification
gurugram couple

कपल की फोटो, सोर्स- @03gagan instagram

Gurugram Couple Budget: इंटरनेट पर इन दिनों 'पैसा' और 'फाइनेंस मैनेजमेंट' सबसे पसंदीदा चर्चाओं में से एक बन गया है। सैलरी डिस्क्लोजर से लेकर घर के किराए और बजटिंग टिप्स पर लोग खुलकर बात कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी महीने का खर्च सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कंटेंट क्रिएटर और ब्रांड मैनेजर गगन सैनी द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट में उनके मार्च महीने के खर्चों का पूरा लेखा-जोखा सामने आया है। इस वायरल पोस्ट के अनुसार, कपल का एक महीने का खर्च 1.59 लाख रुपये रहा, जबकि इसी दौरान उन्होंने 2.2 लाख रुपए का भारी-भरकम इनवेस्ट भी किया। इंस्टाग्राम पर यह डेटा सामने आने के बाद नेटिजंस के बीच बहस छिड़ गई है कि क्या यह खर्च बहुत ज्यादा है या दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरी क्षेत्र में रहने के लिए यह सामान्य है।

कहां खर्च हुए इतने पैसे? बजट का पूरा ब्रेकडाउन

आमतौर पर लोग सिर्फ अपनी कमाई या निवेश की बात करते हैं, लेकिन गगन सैनी ने अपने इस पोस्ट में पाई-पाई का हिसाब साझा किया है:-

घर का किराया और बिजली: कपल गुरुग्राम की एक गेटेड सोसाइटी के 2.5BHK अपार्टमेंट में रहता है। बजट का सबसे बड़ा हिस्सा यानी करीब 50,800 रुपए घर के रेंट और बिजली बिल में गया।

राशन और खाना (ग्रोसरी): मार्च के महीने में कपल के घर उनका साला भी रहने आया था। तीन लोगों के हिसाब से इस महीने ग्रोसरी का कुल बिल 27,702 रुपए रहा।

ऑफिस और काम का खर्च: गगन के कंटेंट क्रिएशन के काम से जुड़े खर्च भी इस बजट में शामिल थे। लैपटॉप की EMI, वीडियो एडिटर और मैनेजर की फीस मिलाकर कुल खर्च 38,000 रुपए से अधिक रहा। इसके अलावा इंटरनेट, मोबाइल, क्लाउड स्टोरेज और ओटीटी सब्सक्रिप्शन का खर्च अलग से था।

घूमना-फिरना और घर की मरम्मत: कपल ने मार्च में ऋषिकेश के लिए एक अचानक दो दिवसीय ट्रिप प्लान की, जिस पर करीब 22,000 रुपये खर्च हुए। इसके साथ ही फर्नीचर रेंटल और एसी (AC) की सर्विस-मरम्मत में 5,000 रुपए खर्च हुए।

शादी से जुड़े बाकी खर्चे: चूंकि कपल की नई-नई शादी हुई है, इसलिए फोटोग्राफर के पेंडिंग पेमेंट, गिफ्ट्स और अन्य फुटकर खर्चों में 28,500 रुपए गए।

क्यों शेयर किया अपने घर का बजट?

गगन सैनी ने बताया कि इस आंकड़े को सार्वजनिक करने का मकसद लोगों में वित्तीय जागरूकता (Financial Awareness) बढ़ाना और वास्तविक उदाहरणों के जरिए खर्च के पैटर्न को समझाना है।

उन्होंने कहा, 'मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं क्योंकि दूसरे लोग पैसों का प्रबंधन कैसे करते हैं, यह देखकर मुझे खुद बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिली है। यह तुलना करने के नजरिए से नहीं, बल्कि डेटा को समझने के नजरिए से है।' गगन का मानना है कि खर्चों पर नजर रखने से उन्हें फिजूलखर्च, जैसे कि बेवजह की ऑनलाइन शॉपिंग और बार-बार फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगाने की आदत को कम करने में मदद मिली है।

सोशल मीडिया पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कई लोगों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर (NCR) जैसे महंगे इलाके में रहने वाले डबल-इनकम (पति-पत्नी दोनों कमाने वाले) प्रोफेशनल्स के लिए 80,000 से 1.5 लाख रुपए का मासिक खर्च होना अब कोई हैरान करने वाली बात नहीं है, क्योंकि यहां रहने की लागत और लाइफस्टाइल काफी महंगी है।

खर्च से ज्यादा 'बचत' ने खींचा ध्यान

वर्तमान की बात करें तो कुछ लोग खर्चों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं पर्सनल फाइनेंस के जानकारों ने कपल की सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट की जमकर तारीफ की। आंकड़ों के मुताबिक, इस कपल की प्रति माह इन-हैंड सैलरी 3.8 लाख रुपए से ज्यादा है। इस कमाई में से 1.59 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी वे 2.2 लाख रुपए निवेश करने में कामयाब रहे। यानी वे अपनी कुल कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा बचा रहे हैं, जो आज के समय में एक बेहतरीन फाइनेंशियल प्लानिंग को दर्शाता है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग