राष्ट्रीय

Delhi में फिर लागू हो सकता है Odd-Even, प्रदूषण से बचने के लिए सरकार ने तैयार किया यह प्लान

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली (Delhi) में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन नियम लागू हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 2:33 PM IST
delhi pollution
delhi pollution

Pollution In Delhi: राजधानी दिल्ली (Delhi) में सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन नियम लागू हो सकता है। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया कि सर्दियों में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार आज से “युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध अभियान” शुरू कर रही है। इस साल अभियान की थीम “मिलकर चलें, प्रदूषण से लड़ें” होगी।

“सरकार विंटर एक्शन प्लान पर काम करेगी”

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सभी एजेंसियां और सरकारें मिलकर काम करेंगी तभी प्रदूषण से लड़ा जा सकता है। इसलिए दिल्ली सरकार “मिलकर चलें प्रदूषण से लडें” थीम पर चलकर विंटर एक्शन प्लान पर काम करेगी। हमारे सामूहिक प्रयासों का नतीजा है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। 

“एजेंसियों के पास 7 अक्टूबर तक का है समय”

उन्होंने कहा कि एजेंसियों के पास 7 अक्टूबर तक का समय है, अगर वे तब तक मापदंड़ों पर खरे नहीं उतरे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। गोपाल राय ने कहा कि इस बार फैसला लिया है कि नवंबर-दिसंबर में पानी का छिड़काव 3 गुना बढ़ाया जाएगा, जिससे प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। 

धूल विरोधी अभियान होगा शुरू

गोपाल राय ने कहा कि इस बार हमने विंटर एक्शन प्लान बनाया है जिसमें 21 बिंदु है। इस प्लान के तहत ही हम काम करना शुरू करेंगे। दिल्ली में पहली बार हॉट स्पॉट की ड्रोन से निगरानी कराने का फैसला लिया है, जिससे प्रदूषण के वास्तविक समय में पता लगाया जा सकेगा। धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 7 अक्टूबर से दिल्ली में धूल विरोधी अभियान भी शुरू किया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि सरकार ऑड-ईवन की तैयारी भी कर रही है, यह प्लान केवल इमरजेंसी उपाय के रूप में लागू किया जाएगा।

Updated on:
25 Sep 2024, 2:33 PM IST
Published on: