26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Chunav: ‘AAP के बिना हरियाणा में नहीं बन रही अगली सरकार’, जानें Arvind Kejriwal ने ऐसा क्यों कहा…

Haryana Assembly Election: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के रानियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा AAP के बिना हरियाणा में अगली सरकार नहीं बन रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चण्डीगढ़ हरियाणा

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 24 Sep 2024, 7:05 PM IST

Arvind Kejriwal in Haryana

Arvind Kejriwal in Haryana

Arvind Kejriwal in Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Election) को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को रानियां में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें चोर के तौर पर पेश करना चाहती थी, लेकिन उनके सबसे कट्टर दुश्मन भी मानते हैं कि वह भ्रष्ट नहीं हैं।

हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के बिना अगली सरकार नहीं बनेगी। राज्य की सभी 90 सीटों पर हमने प्रत्याशी उतारें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सेवा करने का एक मौका दे दो, यहां भी स्कूल अच्छी करेंगे, बिजली फ्री करेंगे। आप कहोगे की सरकार में तो आ नहीं रहे तो कैसे करोगे। मेरा जवाब है कि जो भी सरकार बन रही है हमारे बिना नहीं बन रही है हम काम कराएंगे।

“मैं दिल्ली की सत्ता छोड़कर आया हूं”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे इसलिए वोट मांगने नहीं आया हूं कि सत्ता में आना है। मैं दिल्ली की सत्ता छोड़कर आया हूं। किसी ने मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा था, मैंने खुद ने इस्तीफा दिया है। आज के दौर में कोई चपरासी का पद भी नहीं छोड़ता। मैंने दिल्ली वालों से कहा कि अगर फिर से चुनोगे तो सीएम बनूंगा।

यह भी पढ़ें-Haryana Election: कुमारी सैलजा के बहाने नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया दलित विरोधी