
Nayab Singh Saini
Haryana Election: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र हमेशा दलित विरोधी ही रहा है। अगर इनका इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि ये दलित विरोधी है। कांग्रेस ने हमेशा अपने दलित नेताओं को अपमानित किया है। चाहे वह बाबा साहब हो, बाबू जगजीवन राम हो, सीतारम केशरी हो या फिर कुमारी सैलजा हो।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के बाद अब कुमारी सैलजा (Kumari Selja) को अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। ये अपने दल के नेताओं को नहीं छोड़ते। कांग्रेस का ये जो चरित्र रहा है जो पूरे देश के सामने है। आपने देखा होगा कि जब हुड्डा कि सरकार थी तब सैलजा ने कई बयान दिए थे कि हुड्डा राज में दलित सुरक्षित नहीं है।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल रही है और कांग्रेस को दलित विरोधी भी बता रही है। कुमारी सैलजा को लेकर अब नायब सिंह सैनी ने भी बयान दिया है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुमारी सैजला को अपमानित किया है। हालांकि कुमारी सैलजा ने कहा कि मेरी रगों में कांग्रेस का खून है, मैंने पहले भी कहा कि जैसे मेरे पिताजी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर गए थे, वैसे ही सैलजा भी कांग्रेस के तिरंगे में लिपटकर जाएगी।
Updated on:
24 Sep 2024, 5:05 PM IST
Published on:
24 Sep 2024, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.