राष्ट्रीय

Odisha Dhamnagar Bypoll Result: ओडिशा में भी खिला कमल, धामनगर में BJP ने बीजू जनता दल को हराया

Odisha Dhamnagar Bypoll Result: छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का दबदबा कायम रहा। ओडिशा के भद्रक जिले के धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।  
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2022, 6:41 PM IST
suryabanshi_suraj.jpg
Odisha Dhamnagar Bypoll Result 2022 BJP defeat BJD Candidate by 9881 votes

Odisha Dhamnagar Bypoll Result: ओडिशा के धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। भद्रक जिले के धामनगर में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी सूर्यबंशी सुराज ने सत्ताधारी दल बीजू जनता दल के प्रत्याशी अबंती दास को 9,881 वोटों से हरा दिया है।

चुनाव आयोग की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी सुर्यबंशी सुराज को कुल 80351 वोट मिले जबकि अबंती दास को 70470 वोट मिले। मालूम हो कि यहां पहले ही भी बीजेपी का कब्जा था। सहानुभूति पाने के लिए बीजेपी ने मौजूदा विधायक के बेटे को मैदान में उतारा था, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हुआ।


धामनगर सीट पर से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इन पांच में इकलौती महिला उम्मीदवार बीजू जनता दल (बीजद) की अबंती दास थी। अबंती दास को हार का सामना करना पड़ा। यहां सभी की नजरें सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) उम्मीदवार अबंती दास और पार्टी से बागी नेता एवं निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र दास के बीच मुकाबले पर टिकी थीं। दास को अंतिम समय पर टिकट नहीं दिया गया।


धामनगर सीट में 1.23 लाख पुरुष और 1.15 लाख महिलाओं समेत कुल 2.38 लाख मतदाता हैं। इस ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में पिछले चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां 72.64 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 2014 में यह आंकड़ा 73.46 प्रतिशत था।


बताते चले कि आज छह राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती हुई। जिसमें बिहार के गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, यूपी के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर सीट पर बीजेपी को जीत मिली। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से तीन भाजपा के पास थीं। जिसे बीजेपी ने अपने कब्जे में ही रखा। तेलंगाना के मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर भी बीजेपी को 60 हजार से अधिक मत मिले।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम