राष्ट्रीय

जगदीप धनखड़ पर विपक्ष ने लगाया पक्षपात का आरोप, संसद सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा दिखी तनातनी

New Delhi: संसद सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्ष व आसन के बीच तनातनी काफी बढ़ गई।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2024, 9:02 PM IST
Feature image

संसद सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्ष व आसन के बीच तनातनी काफी बढ़ गई। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अजय माकन ने कहा कि राज्यसभा में जो भी हुआ, वह अप्रत्याशित था। विपक्ष को सभापति का व्यवहार पक्षपातपूर्ण लगता है। राज्यसभा ऐसा सदन है, जो पूरे देश में मापदंड तय करता है। यहां से विभिन्न राज्यों के सदन सीख लेते हैं। न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे विपक्ष को लगता है कि सदन में पक्षपात होता है।

विपक्ष को जो महत्व मिलना चाहिए वह नहीं मिला

राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक प्रश्न के जवाब में अजय माकन ने कहा कि फिलहाल सारे विकल्प खुले हुए हैं। रुल बुक और संविधान के मुताबिक जो सही होगा, वह काम करेंगे। दरअसल, कांग्रेस का कहना है कि राज्यसभा में जो महत्व विपक्षी दलों को मिलना चाहिए, वह महत्व उन्हें नहीं मिल रहा है। उनकी आवाज दबाई जा रही है, ऐसे में लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा।

BJP सांसद के बयान से नाराज है विपक्ष

शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्ष, भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी की टिप्पणी से नाराज दिखा। हालांकि, यह टिप्पणी कई दिन पहले की गई थी। विपक्ष का कहना था कि तिवाड़ी ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अपमानजनक व अस्वीकार्य शब्दों का प्रयोग किया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि इसको लेकर विशेषाधिकार का नोटिस दिया गया। लेकिन, उन्हें इस नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को पक्ष व विपक्ष के बीच सदन में गहमा गहमी हुई। इस बीच जया बच्चन की टिप्पणी से सदन का माहौल और अधिक गर्मा गया।

मल्लिकार्जुन खड़गे का माइक बंद किया जाता है

तिवारी ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता जब भी सदन में बात रखना चाहते हैं तो उन्हें विशेष तरजीह मिलती है। हालांकि, कुछ समय से ऐसा नहीं हो रहा है। नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पांच दशक का लंबा संसदीय अनुभव है, बावजूद इसके सदन में उनका माइक बंद किया जाता है। वह अपनी बात भी नहीं कह पाते हैं। उन्हें बोलने से रोका जाता है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोकना देश के 140 करोड़ लोगों की आवाज दबाना है। घनश्याम तिवाड़ी ने जिस तरह की भाषा सदन में बोली, वह अशोभनीय थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे लोकतंत्र की बुलंद आवाज हैं

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकतंत्र की बुलंद आवाज है। उन्हें संसदीय राजनीति का 50 साल लंबा अनुभव है। संसद के भीतर उनको अपमानित करना, उन्हें बोलने न देना, माइक बंद कर देना और सत्ता में बैठे लोगों द्वारा वरिष्ठ महिला सदस्यों को अपमानित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

Updated on:
9 Aug 2024, 9:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत