राष्ट्रीय

‘क्षमा करें, हम मदद नहीं कर सकते’…केंद्र सरकार पर क्यों भड़का विपक्ष?

मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर ईंधन की आपूर्ति पर पड़ रहा है। इस संघर्ष की वजह से भारत में LPG की कमी की खबरों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

3 min read
Mar 10, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर भारत में दिख रहा है। मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से भारत में LPG की आपूर्ति बाधित होने की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच दक्षिण भारत के चेन्नई और बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने कामिर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की है और PM मोदी से मदद मांगी है। होटल्स एसोसिएशन की शिकायत पर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

LPG Price Hike: गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बस्तर के 1 लाख 86 हजार उपभोक्ता हुए प्रभावित, जानें नई कीमत

होटल एसोसिएशन ने PM मोदी से लगाई गुहार

चेन्नई और बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने कहा कि कामिर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति बुरी तरह बाधित हुई है। कामर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने पर कई प्रतिष्ठानों को अपना संचालन बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अगर LPG की आपूर्ति फिर से शुरू नहीं होती है तो होटल बंद हो सकते हैं और यह व्यवधान आम लोगों, छात्रों और मेडिकल सेक्टर से जुड़े पेशेवर लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादातर पेशेवर लोग दैनिक भोजन के लिए रेस्टोरेंट/होटल आदि पर निर्भर हैं। चेन्नई होटल्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कामिर्शियल LPG वितरकों ने स्टॉक की कमी का हवाला देते हुए सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। होटल्स एसोसिएशन ने PM मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।

शिवसेना (UBT) सांसद ने कहा- क्षमा करें हम मदद नहीं कर सकते

आपूर्ति बाधित होने की खबरों और सरकार द्वारा LPG के दाम बढ़ाने पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार की तैयारियों के दावों के बावजूद, लोगों को अब LPG की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने 'X' पर लिखा- शांति काल में: हम हर तरह की बाधाओं के लिए तैयार हैं। युद्धकाल में: क्षमा करें, हम मदद नहीं कर सकते। हमने जिन चीजों की बात की वे जुमलों के बारे में थीं। ट्रंप, ईरान के बारे में काफी शोर मचा रहे थे, प्रधानमंत्री ने युद्ध से 2 दिन पहले इजराइल का दौरा किया था, फिर भी हमारी भारत सरकार एक बार फिर से अप्रस्तुत और आडंबरपूर्ण नजर आ रही है।

जनता को गुमराह कर रही सरकार

ईंधन की उपलब्धता को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है। रामगोपाल यादव ने रविवार को कहा था कि मिडिय ईस्ट में जारी संघर्ष के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात में व्यवधान के बीच सरकार ईंधन की उपलब्धता को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया में कमी है, लेकिन हमारी सरकार LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार होने की बात कहकर जनता को गुमराह कर रही है।

भारत में आने वाले कच्चे तेल का 80 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से आता है, जो इस समय बंद है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने चेतावनी दी है कि ईंधन की कमी से महंगाई बढ़ सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।

ईंधन और LPG प्लांट पर संकट


LPG संकट के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने दावा किया कि रांची में ईंधन और LPG का संकट गहराता जा रहा है। जिसकी वजह से पेट्रोल पंप और LPG आउटलेट्स पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। माजी ने कहा- रांची में LPG और पेट्रोल के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं और जनता भविष्य को लेकर चिंतित है। सरकार द्वारा पर्याप्त स्टॉक के आश्वासन के बावजूद यह गारंटी नहीं है कि संघर्ष कब समाप्त होगा। सरकार को अपनी विदेश नीति स्पष्ट करनी चाहिए।

सरकार ने लागू किया EC एक्ट

LPG की निर्बाध आपूर्ति के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) लागू किया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का ने अपने आधिकारिक 'X' अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने 'X' पर लिखा- वर्तमान भू-राजनीतिक व्यवधानों और ईंधन आपूर्ति पर एलपीजी की कमी को देखते हुए मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को LPG का अधिक उत्पादन करने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल करने के आदेश जारी किए हैं।

मंत्रालय ने घरों में LPG की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/कालाबाजारी से बचने के लिए 25 दिन की इंटर-बुकिंग अवधि शुरू की है। आयातित LPG से गैर-घरेलू आपूर्ति को अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। गैर-घरेलू क्षेत्र रेस्तरां/होटल/अन्य उद्योगों आदि को LPG की आपूर्ति और समीक्षा के लिए 3 कार्यकारी अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है।

कितने रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

सरकार ने घेरलू गैस सिलेंडर(लाल) में 60 रुपए व कामर्शियल सिलेंडर(नीला) में करीब 115 रुपए बढ़ा दिए हैं। फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर (लाल) 942 रुपए में मिल रहा था। अब इस माह यह सिलेंडर 1002 रुपए में मिलेगा। वहीं, कमिर्शियल सिलेंडर (नीला) 2000 रुपए में मिल रहा था, अब वह 2115 रुपए में मिलेगा। इधर सब्सिडी की राशि 67 रुपए ही मिलेंगे। इसके पूर्व अप्रैल 2025 में घेरलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था।

Published on:
10 Mar 2026 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर