राष्ट्रीय

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शशि थरूर का बड़ा बयान, कहा- मैं पार्टी के…

No Confidence Motion: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस दे दिया है। कांग्रेस सांसदों का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष अपने पद पर सही से काम नहीं कर रहे हैं।

2 min read
Feb 10, 2026
सांसद शशि थरूर (Photo-IANS)

Om Birla vs Opposition: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि लोकसभा के नियमों और प्रक्रियाओं के नियम 94सी के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के संचालन को लेकर बार-बार शिकायतें मिलने के बाद विपक्ष को यह कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा।

ये भी पढ़ें

जब तक प्रस्ताव पर फैसला नहीं, तब तक सदन नहीं जाएंगे ओम बिरला; स्पीकर का बड़ा ऐलान

थरूर ने कहा- पार्टी का करेंगे समर्थन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पार्टी ने यह निर्णय सोच-समझकर लिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'पार्टी ने जो भी फैसला लिया है। जाहिर है, सदस्य के तौर पर मैं पार्टी का सपोर्ट करता हूं।'

बजट सत्र पर जताई चिंता

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट सत्र पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है। दोनों पक्षों को सहयोग करना चाहिए। सरकार को सदन को आसानी से चलाने का प्रयास करना चाहिए और विपक्ष को भी आम सहमति से बात करनी चाहिए।

टीएमसी सांसद ने प्रस्ताव पर किया साइन

पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कहा कि तृणमूल कांग्रेस सभी सांसदों के साइन के साथ इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पहले स्पीकर को एक पत्र लिखा जाएगा, जिसमें विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होंगे। यदि स्पीकर इस पर कोई कदम नहीं उठाते, तो नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाने का विकल्प हमेशा मौजूद रहेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जिस तरह से काम कर रहे हैं, वह सही नहीं है।

पूर्व आर्मी चीफ जनरल की किताब पर केस दर्ज

वहीं, पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब के लीक होने और दिल्ली पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह सिर्फ मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है। दिल्ली पुलिस कौन है? यह होम मिनिस्ट्री के अधीन आती है। किस तरह की कार्यवाही की जा रही है? आप तो कह दीजिए न कि नरवणे ने झूठ बोला था। क्यों इस तरह से माहौल बनाया जा रहा है?

कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा इस पर बोलने से बच रही है, इसीलिए कुछ न कुछ विवाद करा रही है। एमएम नरवणे की किताब में कई सारी ऐसी बातें लिखी हैं, जिनसे भाजपा की सच्चाई खुल जाएगी, इसीलिए ये लोग इसको प्रकाशित नहीं होने दे रहे हैं। कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने भी टिप्पणी की। उनका कहना था, "दिल्ली पुलिस ने भाजपा के दबाव में एफआईआर दर्ज की है।

ये भी पढ़ें

अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर, कांग्रेस ने बताई वजह

Published on:
10 Feb 2026 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर