राष्ट्रीय

Navy: पाकिस्तान का साथ देकर भारत से दुश्मनी बढ़ा रहा ये देश, भारतीय नौसेना प्रमुख का बड़ा दावा

Indian-Pakistan Navy: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (Dinesh K Tripathi) ने आज यानी सोमवार, 02 दिसंबर को नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की।

less than 1 minute read
Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi addresses the annual Navy Day press conference in New Delhi Today

Indian-Pakistan Navy: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (Dinesh K Tripathi) ने आज यानी सोमवार, 02 दिसंबर को नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता की। नौसेना प्रमुख ने पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती ताकत पर हैरानी जताते हुए कहा, 'हमें पाकिस्तान की नौसेना की अचानक से बढ़ती ताकत के बारे में पता है, जो अब 50 जहाजों वाली नौसेना बनने की राह पर है। पाक सेना ने अपने लोगों की भलाई के बजाय हथियार चुने हैं। हम (भारत) किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

चीन कर रहा पाकिस्तान की मदद- एडमिरल त्रिपाठी

एडमिरल चीफ ने कहा कि चीन के समर्थन से पाकिस्तान की नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई जा रही हैं। इस बात से यह पता चलता है कि चीन पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत बनाने में दिलचस्पी ले रहा है। उनकी ये नई आठ पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के लिए महत्वपूर्ण युद्ध क्षमताएं होंगी, लेकिन हम पाक की क्षमताओं और मंशा से पूरी तरह अवगत हैं। इसलिए हम अपने पड़ोसियों से सभी खतरों से निपटने में सक्षम होने के लिए अपनी अवधारणाओं में बदलाव कर रहे हैं।"

Also Read
View All

अगली खबर