राष्ट्रीय

हरियाणा चुनाव में ‘पाकिस्तान’ की एंट्री, Amit Shah बोलें- कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2024, 11:21 AM IST
Feature image

Amit Shah In Haryana: भारत में चुनाव हो रहे हो और पाकिस्तान का जिक्र ना हो ऐसा असंभव है। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में भी पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस (Congress) की रैलियों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रोकते भी नहीं हैं। राहुल बाबा आपकी सभी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते है…किसको खुश करना चाहते हो? ये राहुल गांधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में कहते है कि हम धारा 370 को वापस लाएंगे। सारे आतंकियों को छोड़ देंगे। ये क्या इनकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए धारा 380 को वापस नहीं आएगी।

कांग्रेस दलितों का अपमान करती है- शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान सांसद कुमारी सैलजा (Selja Kumari) का भी जिक्र किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों का अपमान करती है। चाहे वे अशोक तंवर हो या कुमारी सैलजा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसानों की जमीन दिल्ली के दामाद को दी गई।

“कांग्रेस ने सिखों का अपमान किया”

अमित शाह ने कांग्रेस पर सिखों का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि सिखों को भारत में पगड़ी और कड़ा पहनने की स्वतंत्रता नहीं है। राहुल बाबा कौन से भारत में रहते हैं, ये वो भारत है जहां पर सिखों को पूरी आजादी है। हम सभी सिख भाइयों का सम्मान करते हैं। हमारे सिख भाई पगड़ी और कड़ा पहनकर गुरुद्वारे में जाते हैं। आपने सिखों का हमेशा अपमान किया है।

Updated on:
24 Sep 2024, 11:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’

​​​​​मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गुजरात में सियासी घमासान, भाजपा ने किया प्रदर्शन तो कांग्रेस ने बांटी ‘मेलोडी’ चॉकलेट

जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा था शेर का निवाला बन जाने का डर, पिता ने उल्टा घने जंगल में अकेले चलवा दिया था