राष्ट्रीय

पंडित राजा काले और पंडित तरुण भट्टाचार्य तानसेन अलंकरण से हुए सम्मानित

देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2025, 5:12 AM IST
MP Cabinet
MP Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में तबादला तारीख बढ़ाने पर हो सकता है मंथन। (फोटो सोर्स- ANI)

मध्य प्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र के देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ किया। तानसेन समारोह के साथ राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण एवं राजा मानसिंह तोमर सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. राजा काले (मुंबई) को वर्ष 2024 तथा सुविख्यात संतूर वादक पं. तरुण भट्टाचार्य को वर्ष 2025 के तानसेन अलंकरण से विभूषित किया गया।

ग्वालियर में यह 101वां तानसेन संगीत समारोह 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी तथा मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से प्रतिवर्ष तानसेन संगीत समारोह का आयोजन किया जाता है।

ये भी हुए सम्मानित

इसी क्रम में मंडलेश्वर की साधना परमार्थिक संस्थान समिति को वर्ष 2024 तथा ग्वालियर की रागायन संगीत समिति को वर्ष 2025 का राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी सम्मानित विभूतियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान

राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण के अंतर्गत दोनों शीर्षस्थ साधकों को आयकर मुक्त पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संगीत एवं कला के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली दोनों संस्थाओं को भी पांच-पांच लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Updated on:
16 Dec 2025, 5:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

वोटिंग से पहले डॉ. संजीव के घर STF पहुंचने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- पटना से दिल्ली तक दहशत, जनता देगी जवाब

भगवंत मान का अमित शाह पर पलटवार, बोले- पंजाब में सरकार 3.25 करोड़ लोगों की मर्जी से बनेगी, शाह की इच्छा से नहीं

Delhi Cyber Fraud Gang: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पांच बैंकरों समेत छह गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी से विदेश भेजते थे पैसा

PM मोदी को याद आए स्वामी चिन्मयानंद, बोले- 33 साल पीछे चला गया, गुजरात CM बनने से पहले हुई थी मुलाकात