
Anant Singh Expulsion: मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू (JDU) निकाले जाने और उनकी पत्नी नीलम देवी के खिलाफ की गई कार्रवाई पर बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है। कार्रवाई पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि,यह 'यूज़-एंड-थ्रो' (इस्तेमाल करो और फेंक दो) वाली राजनीति है।
विधायक अनंत सिंह को पार्टी मंच पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। नीतीश कुमार की छवि साफ-सुथरी है… सरकार को बचाने में अनंत सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। प्रह्लाद यादव और आनंद मोहन को भी किनारे कर दिया गया था। हालांकि नीलम देवी ने क्या गलत किया? उन्हें बिना किसी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के राज्य में मंत्री बनाया गया था, वह भी सिर्फ कुछ राजनीतिक वादों की वजह से।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रह्लाद यादव और आनंद मोहन जैसे नेताओं को भी इसी तरह दरकिनार किया गया है। उन्होंने नीलम देवी के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने क्या गलत किया था?
पप्पू यादव ने कहा कि बिना किसी खास शैक्षणिक पृष्ठभूमि के केवल राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें राज्य में मंत्री बनाया गया था और अब ऐसी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर 'यूज एंड थ्रो' (इस्तेमाल करो और फेंको) की राजनीति करने का आरोप लगाया।
जेडीयू ने बीते दिनों विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी निर्देशों की अनदेखी करने, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने और पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने के आरोप में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी से निष्कासन के बाद बिहार सरकार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री समिति से हटा दिया है, उनका राज्य मंत्री का दर्जा वापस ले लिया है और उन्हें 25 नवंबर 2026 तक सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। हालांकि विधायक अनंत सिंह ने इसे पार्टी का फैसला बताते हुए कहा कि, उन्हें कोई समस्या नहीं है, जनता ही मालिक है।