Paris Olympics 2024: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Atlys के फाउंडर और CEO मोहक नाहटा की पोस्ट को साझा करते हुए Atlys सपोर्ट ने कहा है कि इस साल अपनी यात्रा सूची को पूरा करने का समय आ गया है! अगर नीरज चोपड़ा भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो हम प्रत्येक व्यक्ति को नि:शुल्क वीज़ा भेजेंगे!
Paris Olympics 2024: भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को Paris Olympics 2024 में भाला फेंक मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ओलंपिक चैंपियन के रूप में चोपड़ा से करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें जुड़ी हैं, और लोग उनके एक और गोल्ड मेडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन प्लेटफ़ॉर्म एटलिस (Atlys) के फाउंडर और सीईओ मोहक नाहटा (CEO Mohak Nahta) ने इस माहौल को देखते हुए वादा किया है कि अगर नीरज चोपड़ा ओलंपिक में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतते हैं तो 'सभी को मुफ्त वीजा' (Free VISA) दिया जाएगा। मंगलवार को मोहक नाहटा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर यह ऐलान किया कि अगर नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हैं, तो वह व्यक्तिगत रूप से सभी को मुफ़्त वीज़ा भेजेंगे।
मोहक नाहटा की अनोखी ब्रांडिंग के कारण पहले से एटलिस वेबसाइट पर विजिटर्स की संख्या में 124 प्रतिशत इजाफा हुआ है। नाहटा की पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए एटलिस सपोर्ट ने कहा, "इस साल अपनी ट्रेवल बकेट लिस्ट पर टिक करने का समय आ गया है!! अगर नीरज चोपड़ा भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतते हैं, तो हम व्यक्तिगत रूप से सभी को फ्री वीजा भेजेंगे!"
एटलिस के सीईओ के अनुसार पेरिस ओलिंपिक में अगर चोपड़ा स्वर्ण पदक जीतते हैं, तो उनकी कंपनी सभी यूजर्स को फ्री वीज़ा देगी। एटलिस की तरफ से ये ऑफर एक दिन के लिए लागू होगा, वीज़ा पूरी तरह से निःशुल्क होगा, इसमें कोई हिडन चार्ज भी नहीं होगा। फ्री वीजा लिस्ट में सभी देशों को कवर किया गया है, इसलिए यूजर्स अपनी मर्जी से देश चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
फ्री वीजा पाने के लिए मोहक नाहटा के लिंक्डइन पोस्ट पर कमेंट्स में अपना ईमेल डालें, और एटलीज़ आपके लिए फ्री वीज़ा क्रेडिट के साथ एक अकाउंट बनाएगी।