राष्ट्रीय

Delhi: संसद के विशेष सत्र में बदल जाएगी मार्शलों की ड्रेस, मणिपुरी टोपी के साथ नई ड्रेस में दिखेंगे कर्मचारी

Parliament employees dress change: सूत्रों ने बताया है कि नई संसद भवन में मार्शल सफारी सूट की जगह क्रीम रंग का कुर्ता और पैजामा पहनेंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2023, 5:14 PM IST
 Parliament employees dress change in special session

केंद्र सरकार 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुला रही है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। विशेष सत्र के दौरान किन विषयों पर चर्चा होगी और सरकार ने यह सत्र क्यों बुलाया है। इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन विशेष सत्र के शुरू होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार संसद भवन के कर्मचारियों का ड्रेस बदलने जा रही है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि संसद के दोनों सदनों के कर्मचारी नए संसद भवन में जाते समय नई वर्दी में दिखाई देंगे। लोकसभा के अधिकारियों ने बताया कि नए ड्रेस कोड में भारतीय संस्कृति झलक मिलेगी।

सफारी सूट की जगह क्रीम कलर का कुर्ता पहनेंगे अधिकारी

सूत्रों ने बताया है कि नई संसद भवन में मार्शल सफारी सूट की जगह क्रीम रंग का कुर्ता और पैजामा पहनेंगे। अधिकारियों को क्रीम रंग की कलर वाली शर्ट पहनने होंगे जिस पर गुलाबी कमल के फूल के प्रिंट अंकित होंगे। इन कर्मचारियों को शर्ट के ऊपर मेहरून स्लीवलैस जैकेट भी पहनना होगा। नीचे खाकी रंग की पतलून होगी।
इसके साथ ही उन्हें मणिपुरी टोपी भी पहनाई जा सकती है। वहीं, सभी महिला कर्मचारी नए डिजाइन की साड़ियां पहन सकती हैं।


28 मई को हुआ था नई संसद का उद्घाटन

बता दें कि पुराने संसद भवन के कमजोर पड़ने और 2026 में होने वाले परसिमन को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में नई संसद भवन का शिलान्यास रखा। जिसके बाद वह लगभग 3 साल के बाद बन कर तैयार हो गया और इसी साल 28 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया। चूंकि दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र-V में है, इसलिए इसकी बिल्डिंग को भूकंप-रोधी बनाया गया है। नए भवन में एक संविधान सभागार भी बनाया गया है।

ये भी पढें: राहुल गांधी के दावें को लद्दाख के उपराज्यपाल ने नकारा, कहा- हमारी एक इंच जमीन…

Published on: