31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के दावें को लद्दाख के उपराज्यपाल ने नकारा, कहा- हमारी एक इंच जमीन…

Rahul Gandhi on Ladakh: राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी.मिश्रा (रि.) ने कहा, “मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 11 Sep 2023, 9:14 PM IST

 Lieutenant Governor of Ladakh rejected Rahul Gandhi claims

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने लद्दाख दौरे के दौरान दावा किया था कि चीन ने लद्दाख के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा कर लिया है। उनके इस दावे पर अब लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी.मिश्रा (रि.) ने पलटवार किया हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन जो तथ्य है वही कहूंगा क्योंकि मैंने खुद देखा है।

हमारी एक-एक इंच जमीन हमारे पास

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी.मिश्रा (रि.) ने कहा, “मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। "लेकिन, मैं तथ्यों का एक बयान देना चाहता हूं। “मुझे नहीं पता कि 1962 में क्या हुआ होगा, लेकिन मैंने अपनी आंखों से देखा है, आज लद्दाख में हमारे क्षेत्र का एक इंच भी चीनियों द्वारा कब्ज़ा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमारे सैनिक हमारे क्षेत्र के अंतिम इंच तक कब्जे में हैं। "हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

राहुल गांधी ने किया था दावा

गौरतलब है कि हाल ही में I.N.D.I.A की एक मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने कहा था,"पीएम मोदी देश से झूठ बोलते हैं कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन लद्दाख के आम नागरिकों से बात करिए तो पता चलता है कि वहां की क्या स्थिति है। मैं लद्दाख में पेंगोंग झील गया जहां चीन ने कब्जा किया हुआ है।

मैंने वहां के लोगों से बात की और उन्होंने बताया कि पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं कि चीन का हमारी जमीन पर कब्जा नहीं है। सीमा पर बदलाव स्पष्ट है। चरवाहों के मुताबिक उन्हें पहले वाली जगहों तक नहीं जाने दिया जाता। लद्दाख में जो हो रहा है, वो शर्मनाक है।"

ये भी पढ़ें: 2 राज्यों में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव ! चुनावी तैयारी के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचा EC