राष्ट्रीय

Parliament Session: नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, राहुल-खरगे पहुंचे

गुरुवार को राज्यसभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसद के उच्च सदन में पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है।
2 min read
• •
Feb 05, 2026
Feature image
विपक्षी नेताओं की हुई बैठक (Photo-IANS)

गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। संसद के उच्च सदन में पीएम मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहें। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसके अलावा लोकसभा में भी काफी हंगामा हुआ, जिसके कारण पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हो पाया।

लोकसभा हुई स्थगित

गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक रोक दी गई है। दरअसल, बुधवार को लोकसभा में हुए हाई ड्रामा के बाद, जब विपक्ष की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री के तय भाषण से पहले बैनर लेकर उनकी सीट को घेर लिया था। इस वजह से कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई और मोदी ने सदन में बात नहीं की।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि PM आज लोकसभा में बोलेंगे या नहीं। हालांकि, गुरुवार के लिए लोकसभा के एजेंडा में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा लिस्टेड है।

हालांकि इस हफ्ते लोकसभा की कार्यवाही और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बार-बार स्थगित होने से बाधित हुई है, लेकिन राज्यसभा अब तक बिना किसी रुकावट के चल रही है।

बैठक का क्या है उद्देश्य

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय पर हुई इस बैठक का मकसद बजट सत्र के दौरान संसद में विपक्षी दलों की साझा रणनीति तय करना है। इसमें बजट 2026-27 पर चर्चा के समय सरकार को घेरने की तैयारी, और हाल ही में कुछ विपक्षी सांसदों के निलंबन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

क्या बोले बीजेपी नेता

बुधवार को पार्लियामेंट में विपक्षी सांसदों के BJP नेताओं की सीट रोकने की खबर पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "संसद में कांग्रेस के नेता महिला सांसदों को आगे बढ़ाते हैं, और वे देश के प्रधानमंत्री का रास्ता रोककर खड़ी हो जाती हैं। आप प्रधानमंत्री का रास्ता नहीं रोक रहे हैं, बल्कि देश के विकास का रास्ता रोक रहे हैं। आप लोगों के प्रति जवाबदेही से बच रहे हैं।"


Updated on:
05 Feb 2026 11:42 am
Published on:
05 Feb 2026 11:25 am
Also Read
View All
JSSC CGL मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विज्ञापन रद्द करने के सरकार के फैसले को दी गई है चुनौती

पहले बेटी से दुष्कर्म-हत्या, फिर पैरोल पर आकर पत्नी का कत्ल, सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पर कहा- हर बार माफ नहीं कर सकते

‘जब तक ज्ञानेश जेल नहीं जाते, लड़ाई जारी रहेगी’… खरगे के लंच पर कनॉट प्लेस पहुंचे राहुल गांधी; ECI विवाद पर जानें किसने क्या कहा

‘मतदाताओं की रक्षा के लिए हमारी यह करो या मरो की लड़ाई’, केसी वेणुगोपाल का मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या