राष्ट्रीय

Parvesh Verma Slap Incident: मंत्री इस्तीफा दें, FIR दर्ज हो, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड में पीड़ित साहिब सिंह की मांग

Parvesh Verma Slap Incident:दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले में पीड़ित साहिब सिंह ने घटना को लेकर सोमवार को फिर अपना पक्ष रखा है।
2 min read
Parvesh Verma Slap Incident
Parvesh Verma Slap Incident (Photo-IANS)

Parvesh Verma Slap Incident: नई दिल्ली। दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले में पीड़ित साहिब सिंह ने घटना को लेकर सोमवार को फिर अपना पक्ष रखा है। साहिब सिंह ने कहा कि आप मेरी लाइव वीडियो स्ट्रीम देख सकते हैं। मैं उस समय जरनैल सिंह के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव कर रहा था। मैंने टूटी हुई सड़क का एक टुकड़ा उठाया, उसे कैमरे पर दिखाया और उनकी ओर बढ़ा। इसके बाद उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। मेरे पास पूरी रिकॉर्डिंग है।

उन्होंने कहा कि यदि वीडियो में एक प्रतिशत भी ऐसा सबूत मिलता है कि उन्होंने किसी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया या किसी का अपमान किया, तो वह सभी आरोप स्वीकार करने और माफी मांगने के लिए तैयार हैं। साहिब सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई अनुचित बात नहीं कही थी।

मंत्री इस्तीफा दें, एफआईआर दर्ज हो

साहिब सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि मंत्री प्रवेश वर्मा को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वह मंत्री पद पर रहने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कम से कम एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैंने या किसी और ने ऐसा किया होता तो आप जानते हैं कि कितनी कड़ी कार्रवाई होती। अगर कोई मंत्री इस तरह का व्यवहार कर सकता है तो भारत के युवा सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई युवा या आम व्यक्ति सवाल उठाता है तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।

केजरीवाल और आप ने दिया समर्थन

साहिब सिंह ने कहा कि इस मामले में उन्हें समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने उनका समर्थन किया है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है। साहिब सिंह ने कहा कि मंत्री खुलेआम सड़क पर किसी युवा के साथ मारपीट नहीं कर सकता।

Updated on:
28 Sept 2026 12:15 pm
Published on:
28 Sept 2026 12:12 pm
Also Read
View All
TMC का चुनाव चिह्न विवाद: चुनाव आयोग को 3 महीने का अल्टीमेटम, ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

ECI विवाद पर चिराग पासवान का विपक्ष पर पलटवार, बोले- एक जगह प्रक्रिया गलत और दूसरी जगह सही कैसे?

‘यह किस तरह का लोकतंत्र है?’, राजद नेता आलोक मेहता ने प्रवेश वर्मा को लेकर उठाए सवाल; क्या बोले जदयू के राष्ट्रीय महासचिव

Parvesh Verma Slap Row: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में प्रवेश वर्मा पर दर्ज हुई FIR? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

‘यह टैक्स है या फीस?’, 2000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा हलफनामा