27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थप्पड़ विवाद के बाद प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, कहा- कमीशन नहीं मिला तो रात में बनी सड़क उखाड़कर वीडियो बनाए

Parvesh Verma Tilak Nagar slap video: दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने के कथित वीडियो पर अब मंत्री प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
delhi minister Parvesh Verma

थप्पड़ कांड पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Delhi minister slap controversy: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा तिलक नगर में सड़क निरीक्षण को लेकर हुए विवाद के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। अब इस पर प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर मामले पर AAP विधायक जरनैल सिंह पर सड़क निर्माण में बाधा डालने और ठेकेदार से कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले में PWD के एक इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि विक्रमपुरी के रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जरनैल सिंह PWD के इंजीनियरों से ठेकेदार से कमीशन दिलाने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने आरोप लगाया कि कमीशन नहीं मिलने के बाद विधायक सुबह वहां पहुंचते थे और रात में बनाई गई सड़क को उखाड़कर उसके वीडियो बनाते थे तथा सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे।

'तीन बार फोन किया, 45 मिनट इंतजार किया'

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और करीब 45 मिनट तक उनका इंतजार किया। जब विधायक मौके पर पहुंचे तो उनके साथ आए लोगों ने उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस पर उन्होंने भी गुस्से में प्रतिक्रिया दी।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार अब वे काम कर रही है जो पिछली सरकार नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कोई सवाल उठाता है तो सरकार तीसरे पक्ष से ऑडिट कराने के साथ ही सड़क की कोर-कटिंग रिपोर्ट भी तैयार कराएगी।

'सरकारी काम में बाधा बर्दाश्त नहीं'

PWD मंत्री ने कहा कि यदि कोई विधायक सरकारी काम में बाधा डालता है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या अधिकारियों से कमीशन मांगता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच और गुणवत्ता परीक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कांग्रेस ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर साधा निशाना

उधर, थप्पड़ कांड मामले को लेकर कांग्रेस ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि आज लोग भाजपा और उसके गुंडों से परेशान हो चुके हैं। हालांकि, चुनाव आयोग भाजपा का पक्ष लेता है। अगर आज आप चुनाव आयोग को ठीक कर दें, तो आप देखेंगे कि ये सभी नेता हाथ जोड़कर दया की भीख मांगते नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों है कि भाजपा के पार्षद और नेता अवैध पीजी (पेइंग गेस्ट) चलाते हैं? बच्चे मर जाते हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। एक मंत्री एक युवक को थप्पड़ क्यों मारता है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती?

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार क्यों होते हैं? दिल्ली की दो महिला सांसद और एक राज्य सभा सांसद हर सवाल का जवाब देने का दावा करती हैं, लेकिन वे एक शब्द भी नहीं बोलतीं। वे सभी जानते हैं कि भ्रष्ट चुनाव आयोग उनके पक्ष में है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग