27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कोठी को लेकर पंजाब में घमासान, हरसिमरत कौर बोलीं- पंजाब को लूट रहे दिल्ली वाले, न खजाना बचा न सीएम की कुर्सी

Punjab Minister Residence: पंजाब में सरकारी आवासों के कथित इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस, AAP और शिरोमणि अकाली दल के बीच राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया है कि AAP से जुड़े नेता पंजाब के मंत्रियों को आवंटित सरकारी आवासों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाया कि पंजाब के जरूरतमंद लोगों को घर देने के बजाय, जनता के पैसे से बने इन आवासों में बाहरी लोगों को क्यों ठहराया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
MP Harsimrat Kaur

सांसद हरसिमरत कौर। फोटो एएनआई

Punjab Government Bungalow Row: पंजाब में सरकारी बंगलों के इस्तेमाल को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के AAP नेता पंजाब सरकार के मंत्रियों को आवंटित सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं, शिरोमणी अकाली दल (SAD) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसे से बने सरकारी बंगले, गाड़ियां और सुरक्षा संसाधन गैर पंजाबियों को दिए जा रहे हैं, जिससे राज्य के संसाधनों की खुलेआम लूट हो रही है।

सरकारी बंगलों में बाहरी लोगों को क्यों ठहराया? – हरसिमरत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए SAD सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि पंजाबियों के वोटों से बने मंत्रियों के सरकारी बंगलों में इलाज या मदद चाहने वाले किसी जरूरतमंद पंजाबी के लिए कोई जगह नहीं है। इसके बजाय, राजस्थान से गायत्री बिश्नोई को लाकर वहां ठहराया गया। वे खुद वीडियो बनाकर दिखा रही हैं कि वहां क्या-क्या गतिविधियां चल रही थीं। फिर भी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह इस मामले पर पूरी तरह चुप क्यों हैं?

न खजाना बचा, न सीएम की कुर्सी : हरसिमरत

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हरसिमरत कौर ने कहा कि मान सरकार ने राज्य की सत्ता की बागडोर और यहां तक कि मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात ऐसे हैं कि न तो राज्य का खजाना, न मुख्यमंत्री की कुर्सी, न मंत्रियों के सरकारी बंगले और न ही डेवलपमेंट अथॉरिटी की जमीनें पंजाबियों के हाथों में बची हैं। दिल्ली के ये 'बड़े लुटेरे' पंजाब की जमीन बेचकर उसे लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बंगला नंबर 960 और 961 से जुड़ा है विवाद

विवाद की वजह बताते हुए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि उन्होंने बस यह पूछा था कि क्या गायत्री बिश्नोई चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास (मंत्री बंगला नंबर 960) में रह रही थीं। जवाब में उन्होंने एक चुने हुए प्रतिनिधि को भद्दी गालियां दीं और जेल भेजने की धमकी दी। हालांकि, ऐसा करते हुए उन्होंने अनजाने में यह खुलासा कर दिया कि वह बंगला नंबर 960 में नहीं, बल्कि बगल वाले बंगला नंबर 961 में रह रही थीं, जो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का सरकारी आवास है। इस खुलासे ने पंजाब के असली हालात जनता के सामने ला दिए हैं।

दिल्ली के नेताओं द्वारा मंत्रियों के बंगलों पर कब्जा करने के आरोप

सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के AAP नेताओं ने पंजाब के कम से कम 10 कैबिनेट मंत्रियों के सरकारी आवासों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकारी बंगलों, सुरक्षा कर्मियों और गाड़ियों समेत पूरे सिस्टम का खुलेआम गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि GMADA (ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की हालिया 50 घंटे की जांच में 10,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का पता चला है। पंजाब के बाहर के लोग राज्य सरकार चला रहे हैं और इसके संसाधनों को लूट रहे हैं। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की चुप्पी उनकी मिलीभगत का सबसे बड़ा सबूत है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग