राष्ट्रीय

पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर मारी गोली, देखते ही फायरिंग करने लगा था सूर्या डॉन, 3 महीने में दस बड़े एनकाउंटर

पटना पुलिस ने अपराधी सूर्या डॉन को दौड़ाकर गोली मारी। आरोपी कई मामलों में वांछित था। पटना पुलिस ने तीन महीने में 10 बड़े एनकाउंटर किए। पढ़ें पूरी खबर..
2 min read
Feb 11, 2026
gun
फायरिंग, प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना में आज एकबार फिर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में अपराधी राजीव कुमार ऊर्फ सूर्या डॉन को गोली लगी है। उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सूर्या डॉन पर 24 से अधिक संगीन मामले दर्ज

पटना पुलिस ने एनकाउंटर को लेकर बताया कि अपराधी सूर्या डॉन पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स को गोपनीय जानकारी मिली थी कि राजीव ऊर्फ सूर्या डॉन गायघाट इलाके में छिपा हुआ है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी है। STF ने टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की और राजीव को घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही राजीव ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। इस दौरान राजीव को एक पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले गई। साथ ही, घटनास्थल से पिस्टल भी जब्त की गई।

तीन महीने में 10 बड़े एनकाउंटर

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बीते तीन महीने में 10 बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं। नई सरकार में गृहमंत्रालय का जिम्मा बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास है। इसके बाद से यूपी स्टाइल फॉर्मूले की बात बिहार में चलने लगी। बिहार पुलिस ने पहला बड़ा एनकाउंटर 21 नवंबर 2025 को बेगूसराय में किया। जिले के शालिग्राम गांव में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में इनामी अपराधी शिवदत्त राय घायल हो गया। फिर 2 दिसंबर 2025 को पुलिस ने छपरा के मांझी में शराब माफिया अजय राय धर दबोचा। 31 दिसंबर 2025 को बेगूसराय के तेघड़ा के नोनपुर गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी नक्सली दयानंद मालाकार उर्फ छोटू मारा गया। 6 फरवरी 2026 को 300KG गोल्ड लूट के मास्टरमाइंड प्रिंस को STF और पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया।

Updated on:
11 Feb 2026 01:28 pm
Published on:
11 Feb 2026 01:28 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मांगी बूथ-वार जानकारी

TMC में टूट पर अग्निमित्रा पॉल का तंज- ‘जो पार्टी दूसरों को टुकड़े-टुकड़े कहती थी, आज खुद टुकड़ों में बंट गई’

पंजाब में पुलिस यूनिफॉर्म एडवाइजरी को लेकर सियासी घमासान, जानें कांग्रेस-AAP और SAD ने क्या कहा?

कर्नाटक के मंत्री के ‘टिप’ वाले बयान पर मचा बवाल, BJP विधायक बोले- कांग्रेस सरकार खुद भ्रष्टाचार को दे रही बढ़ावा

‘बढ़ती उम्र में डगमगाया मानसिक संतुलन, कराएं इलाज’, जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार