राष्ट्रीय

पत्रिका सर्वे: 56% लोग चाहते संविधान में बड़े बदलाव, नेताओं का घट रहा संवैधानिक मूल्यों में विश्वास

क्या बदल जाना चाहिए देश का संविधान? पत्रिका के ऑनलाइन सर्वे में 56% लोगों ने भरी हामी, तो 50% ने राजनीतिक दखल को बताया सबसे बड़ी चुनौती। न्यायपालिका, मीडिया और नागरिक अधिकारों पर देश की जनता क्या सोचती है? देखिए इस सर्वे की पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Jan 26, 2026
AI Generated Image

Patrika Online Survey on Indian Constitution: देश 56 फीसदी लोग संविधान में बड़े बदलाव की हिमायत करते हैं, वहीं 40 फीसदी लोगों का मानना है कि नागरिक अधिकारों के हनन पर सरकार की प्रतिक्रिया कमजोर होती है। गणतंत्र दिवस पर संविधान की पालना व नागरिक अधिकारों के बारे में पत्रिका के देशव्यापी ऑनलाइन सर्वे में लोगों की यह राय सामने आई है। सर्वे में 90 फीसदी लोगों का मानना है अदालतें (59) और मीडिया (31) देश में संविधान की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। सर्वे में 44 फीसदी लोगों ने कहा कि नेताओं का संवैधानिक मूल्यों में विश्वास घट रहा है। सर्वे में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय दी। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर अमल की मौजूदा स्थिति क्या है?
A.
बहुत मजबूत और सुरक्षित 29%
B. आंशिक रूप से सुरक्षित 26%
C. कमजोर होती जा रही 28%
D. केवल कागजों में मौजूद 17%

ये भी पढ़ें

“आलाकमान से मिलना आसान नहीं..” इस कांग्रेस नेता ने मिलाया पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद के सुर में सुर

नागरिक अधिकारों के हनन पर सरकार की प्रतिक्रिया कैसी है?
A.
तत्काल और सख्त 17%
B. देर से, लेकिन होती है 38%
C. बहुत कमजोर 40%
D. बिल्कुल नहीं 5%

संविधान में बदलाव की जरूरत है?
A.
हां, बड़े बदलाव हों 56%
B. केवल छोटे सुधार जरूरी 29%
C. कोई जरूरत नहीं 15%

नागरिक के रूप में भारतीय किस जिम्मेदारी से बचते हैं?
A.
कर भुगतान में 17%
B. पर्यावरण संरक्षण में 20%
C. कानून पालन में 32%
D. सामाजिक जिम्मेदारी में 31%

संविधान की रक्षा के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी से कौन काम कर रहा है?
A.
न्यायपालिका 59%
B. विधायिका 4%
C. कार्यपालिका 6%
D. मीडिया 31%

क्या नेताओं का संवैधानिक मूल्यों में विश्वास बढ़ रहा है?
A.
लगातार बढ़ रहा है 18%
B. थोड़ा बढ़ा है 23%
C. घट रहा है 44%
D. बिल्कुल खत्म हो रहा है 15%

भविष्य में संविधान को सबसे बड़ी चुनौती किससे है?
A.
राजनीतिक दखल से 50%
B. न्यायपालिका पर दबाव से 10%
C. जनता की उदासीनता से 26%
D. तकनीकी और डिजिटल बदलाव से 14%

क्या संविधान के हिसाब से देश चल रहा है?
A
. हां, पूरी तरह 27%
B. कुछ हद तक 46%
C. बहुत कम 16%
D. बिल्कुल नहीं 11%

भारतीय संविधान पर सबसे बड़ा आघात कब हुआ?
A.
आपातकाल (1975-77) के दौरान 56%
B. वर्ष 2000 के बाद 25%
C. स्वतंत्रता के शुरुआती दशकों में 10%
D. कभी नहीं हुआ 9%

आपने संविधान कहां पढ़ा या जाना?
A.
स्कूल/कॉलेज की पढ़ाई में 73%
B. मीडिया/समाचार से 12%
C. इंटरनेट/सोशल मीडिया से 11%
D. कभी नहीं पढ़ा 4%

नागरिक कर्तव्यों के बारे में आप क्या सोचते हैं?
A.
लोगों को पता ही नहीं 16%
B. लोग इसका पालन नहीं करते 12%
C. कर्तव्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाने की जरूरत 72%

Published on:
26 Jan 2026 02:45 am
Also Read
View All

अगली खबर