राष्ट्रीय

Patrika Survey: 59% फीसदी लोग करना चाहते स्थानीय बाजार से खरीदारी, 68% लोग बढ़ाएंगे 30% तक बजट

Patrika Survey: दीपावली के मौके पर देश भर में 'पत्रिका' ऑनलाइन सर्वे करवाया गया। सर्वे में शामिल 59 फीसदी लोगों ने कहा कि वे स्थानीय बाजार में जाकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

2 min read

Patrika Survey: इस साल दीपावली पर बाजारों में अच्छी रौनक रहेगी और जम कर खरीदारी होने वाली है। देश के लोग दीपों के इस त्योहार पर इस बार ज्यादा खरीदारी करेंगे। उनके लिए त्योहारी माहौल का सबसे ज्यादा आकर्षण है इसलिए वे ऑनलाइन के बजाय स्थानीय बाजारों से खरीदारी करेंगे। दीपावली के मौके पर देश भर में करवाए गए 'पत्रिका' ऑनलाइन सर्वे में यह निष्कर्ष निकला है। सर्वे में शामिल 59 फीसदी लोगों ने कहा कि वे स्थानीय बाजार में जाकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं जबकि सिर्फ चार फीसदी लोगाें ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदारी की राय दी। करीब एक तिहाई लोग (30%) ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के पक्ष में हैं। बड़ी संख्या में युवा महिला एवं पुरुषों की भागीदारी वाले इस सर्वे में दिलचस्प बात सामने आई कि 38 फीसदी लोगों के लिए त्योहारी माहौल ही दीपावली का सबसे बड़ा आकर्षण है। इससे जाहिर होता है कि माहौल देखने और खरीदारी के लिए लोग आने वाले दिनों में बाजार में उमड़ेंगे।

खरीदारी का बजट बढ़ाया

त्योहारी उत्साह को देखते हुए लोगों ने इस बार खरीदारी का बजट भी बढ़ाया है। सर्वे में शामिल 69 फीसदी लोगों ने खरीदारी का बजट 30 फीसदी तक बढ़ाया है। हालांकि महंगाई एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से 57 फीसदी लोगों का कहना है कि वे कम खरीदारी करेंगे वहीं 25 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

-दीपावली की शॉपिंग कहां से करना पसंद करते हैं?

  1. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से ऑनलाइन 4
  2. स्थानीय बाजार से 59
  3. शॉपिंग मॉल से 4
  4. किसी विशेष दुकान से 3
  5. ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों 30

-त्योहारों में खरीदारी के लिए कितना बजट तय?

  1. 1000 - 5000 रुपए 41
  2. 5000 - 10,000 रुपए 26
  3. 10,000 - 20,000 रुपए 20
  4. 20,000 रुपए से अधिक13

-इस साल खरीदारी पर कितना खर्च बढ़ाएंगे?

  1. 0-10% 32
  2. 2. 10-20% 24
  3. 20-30% 13
  4. 30-40% 3
  5. 50% से अधिक 4
  6. खर्च घटाएंगे 24

-खरीदारी करते समय क्या देखते हैं?

  1. उत्पाद की कीमत 18
  2. गुणवत्ता 69
  3. ब्रांड 8
  4. डिजाइन 2
  5. गारंटी-वारंटी 3

-इस दिवाली क्या खरीद रहे हैं?

  1. कार-बाइक या अन्य वाहन 10
  2. मकान-प्रॉपर्टी 4
  3. गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी 5
  4. कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स 17
  5. इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण 13
  6. मोबाइल व अन्य गैजेट्स 5
  7. सजावट का सामान 10
  8. उपहार/मिठाई-नमकीन, पटाखे 36

-खरीदारी में डिस्काउंट ऑफर कितने महत्वपूर्ण हैं?

  1. बहुत महत्वपूर्ण 62
  2. थोड़ा महत्वपूर्ण 29
  3. बिल्कुल नहीं 9

-दीपावली पर बाजार में सबसे बड़ा आकर्षण क्या है?

  1. सजावट 23
  2. उत्पादों की विविधता 12
  3. छूट और ऑफर 27
  4. त्योहार का माहौल 38

-क्या बढ़ती महंगाई का आपकी खरीदारी पर असर पड़ेगा?

  1. बहुत ज्यादा असर, खरीदारी कम 57
  2. कम असर होगा, कोई बदलाव नहीं 12
  3. असर नहीं पड़ेगा, खरीदारी बढ़ाएंगे 5
  4. असर पड़ेगा, पर खरीदारी प्रभावित नहीं होगी 26

-आप खरीदारी के लिए किससे प्रेरित होते हैं?

  1. सोशल मीडिया 15
  2. अखबार-टीवी में विज्ञापन 23
  3. इंफ्लूएंसर्स 2
  4. अन्य (रिश्तेदार, दुकानदार, ऑफर) - 6
  5. किसी से नहीं 54

-किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्रेरित होकर वस्तुओं की खरीदारी करते हैं?

  1. फेसबुक 8
  2. इंस्टाग्राम 16
  3. ट्विटर 2
  4. अन्य (ब्लॉग व वैबसाइट ) 18
  5. प्रेरित नहीं होते 54

-क्या दीपावली पर परिजनों और दोस्तों को गिफ्ट देंगे?

  1. हां 48
  2. नहीं 19
  3. अभी तय नहीं 33

-किस प्रकार का गिफ्ट देना पसंद है?

  1. पर्सनल गिफ्ट्स 26
  2. उपयोगी सामान 63
  3. सजावटी सामान 6
  4. यात्रा, डिनर आदि 5

-दीपावली को आतिशबाजी पर आपकी क्या राय है?

  1. ग्रीन पटाखे जलाएं 29
  2. शगुन के पटाखे जलाएं 25
  3. निर्धारित समय पर पटाखे जलाएं 14
  4. पटाखे खुलकर जलाएं 32
Published on:
21 Oct 2024 10:12 am
Also Read
View All

अगली खबर