19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / DA Hike: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

DA Hike: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 3% की बढ़ोतरी

DA Hike: केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत के इजाफे पर मुहर लगा ​दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Oct 2024, 5:08 PM IST

DA Hike: केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से अब कुल महंगाई भत्ता 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। दीपावली से कुछ हफ़्ते पहले आज सुबह कैबिनेट की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया। त्योहारी सीज़न के बीच केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए मुआवज़ा दिया जाता है। साल में दो बार समय-समय पर संशोधित किए जाने वाले इस भत्ते की गणना औद्योगिक कर्मचारियों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है।

50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत हुआ डीए

बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक के दौरान महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।

यह भी पढ़ें- Delhi Congestion Tax: अब दिल्ली में घुसते ही लगेगा टैक्स? जानें Odd-Even के बाद क्या प्लानिंग ला रही है आतिशी सरकार

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार के इस फैसले का लाखों सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है। डीए को लेकर हर 6 महीने में संशोधन होता है। महंगाई राहत सेवानिवृत्त केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दी जाती है। डीए में बढ़ोतरी के बाद जनवरी और जुलाई में एडजस्टमेंट प्रभावी होता है।

सैलरी में इतनी होगी बढ़ोतरी

डीए को लेकर मार्च और सितंबर में घोषणा की जाती है। जनवरी में डीए में बढ़ोतरी की घोषणा मार्च तक जाती है। इसी तरह जुलाई में डीए में बढ़ोतरी की घोषणा दीपावली तक जाती है। तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के बाद एंट्री लेवल सरकारी कर्मचारी के मूल वेतन में मासिक आधार पर 540 रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

संशोधित डीए बढ़ोतरी कब लागू होगी?

संशोधित डीए 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारी सीजन के समय बढ़े हुए भत्ते का लाभ मिल सके। यह फैसला बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की बढ़ती लागत के बीच वित्तीय राहत के रूप में आया है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को घोषणा की कि दीपावली और त्योहारी सीजन से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की बढ़ोतरी कर दी है। इससे यह मूल वेतन का 50% हो जाएगा। यह वृद्धि 1 अक्टूबर से लागू होगी।