राष्ट्रीय

15 मार्च को गूंजेगा देशभक्ति का जज्बा, मिलिट्री स्टेशन के भीतर दौड़ने का दुर्लभ अवसर

राजधानी जयपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाली वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 प्रतिभागियों को मिलिट्री स्टेशन के भीतर दौड़ने का दुर्लभ अवसर देगी। खेल, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के इस आयोजन में परिवार, युवा, पूर्व सैनिक और अंतरराष्ट्रीय धावक भी भाग लेंगे।

2 min read
Mar 05, 2026
जयपुर सोल्जराथॉन-2026 (फोटो- एआई जनरेटेड)

फिटिस्तान एक फिट भारत की ओर से राजधानी में 15 मार्च को हो रही वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन-2026 में प्रतिभागियों को मिलिट्री स्टेशन के भीतर दौड़ने का दुर्लभ अवसर मिलेगा। खेल, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का यह संगम राजधानी में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस रन में जयपुर न केवल दौडेगा, बल्कि सैनिकों के सम्मान में एकजुट होकर अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त करेगा। सैन्य अनुशासन् गौरव और ऊर्जा से भरे वातावरण में दौड़ना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होगा। यह आयोजन राजस्थान पत्रिका द्वारा पावर्ड है। मालूम रहे, पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष पर मार्च माह में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पाठक ही भगवान, पाठक ही शेयरहोल्डर: कुलिश जी की पत्रकारिता का मूल मंत्र

लाइव आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां होगी

कार्यक्रम स्थल पर लाइव आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां देशभक्ति का जोश भरेंगी। मार्ग में कलारीपयट्ट, मलखंभ, भांगड़ा और गतका जैसी हाई-एनर्जी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। साथ ही डिफेंस थीम आधारित पैरा मोटर शो और सैन्य वाहनों की प्रदर्शनी भी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। यहां सभी प्रतिभागी देशभक्ति की भावना के साथ दौड़ेंगे।

परिवार भी होंगे इस जज्बे का हिस्सा

आयोजन में में 'चीयर बडी' श्रेणी रखी गई है। इसके तहत परिवारजन और समर्थक भी पंजीकरण कर सेना परिसर में प्रवेश कर सकेंगे और धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजकों का उद्देश्य है कि यह केवल रन न होकर एक पारिवारिक और सामाजिक आंदोलन बने। सोल्जराथॉन में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां साथ दौड़ेंगी। विदेशों से भी प्रतिभागी श्रद्धांजलि रन का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। पूर्व सैनिक और परिवार सैनिकों के सम्मान में भाग ले रहे हैं। कई बाइकर्स समूह समर्थन में एकजुटता राइड करेंगे। बड़ी संख्या में जयपुर के युवा इस मैराथन में पंजीकरण करा रहे है।

'खेलों को हां, नशे को न' का संदेश

यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की भावना का जलाय है। साथ ही पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद के घायल और वीर सैनिकों के समर्थन के लिए समर्पित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के विजन को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेलों को हां, नशे को न का संदेश देगा। सेना परिसर के सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण प्रविष्टियां सीमित रखी गई हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 है। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

Published on:
05 Mar 2026 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर