राष्ट्रीय

शोरूम पर ₹1 में बिक रहा जूता, भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

फुटवियर की बिक्री बढ़ाने के लिए केरल में एक व्यवसायी ने शोरूम के उद्घाटन पर अनोखा ऑफर दिया। ऑफर के तहत शोरूम मालिक ने बेहद कम कीमत में जूते की बिक्री शुरू, लेकिन दुकानदार को यह स्कीम भारी पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला।

2 min read
Mar 08, 2026
शोरूम पर केवल 1 रुपए में जूते बेचने का ऑफर(फोटो-AI)

केरल के कोझिकोड में 'वैकोम मुहम्मद बशीर रोड' पर एक व्यवसायी ने अपने कस्टमर्स बढ़ाने के लिए फुटवियर शोरूम के उद्घाटन के मौके पर बेहद खास ऑपर रखा। शोरूम मालिक ने उद्घाटन के दिन सिर्फ 1 रुपए में शानदार जूते की बिक्री शुरू कर दी। शोरूम पर 1 रुपए में जूते मिलने की खबर चारो तरफ आग तरह फैली और देखते ही देखते लोगों की जबरदस्त भी लग गई। लोग जूते खरीदने के लिए शोरूम में घुसने की कोशिश करने लगे।

भीड़ अधिक होने की वजह से लोगों धक्का-मुक्की करने लगे। देखते ही देखते शोरूम के बाहर बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। इसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को तितर-वितर कर दिया।

जूते खरीदने के लिए आए 20 हजार लोग, सड़क पर लगा जाम

पुलिस ने बताया कि शोरूम का विज्ञापन देखने के बाद 20,000 से अधिक लोग जूते खरीदने आए थे। जिनमें से कुछ लोग 1 रुपए में जूते खरीदने के लिए मंगलौर और त्रिशूर से कोझिकोड आए थे। शोरूम मालिक ने उद्घाटन के दिन मिलने वाला ऑफर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अधिक लोगों की भीड़ लग गई। इतनी अधिक भीड़ की वजह से शोरूम के आसपास के इलाके में सड़क पूरी तरह से जाम हो गई और लोगों को पैदन निकलने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर लगा जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तक परेशान हो गई।

धक्का-मुक्की, बवाल के बाद शोरूम मालिक गिरफ्तार

जूते खरीदने के लिए पहुंचे लोगों में धक्का-मुक्की के बाद हाथपाई शुरू हो गई। माहौल बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि धक्का-मुक्की में लोगों को कई लोग चोटिल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शोरूम और आसपास के इलाके से भीड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद पुलिस ने शोरूम मालिक को हिरासत में ले लिया है। शोरूम मालिक पर आरोप है कि उसने भीड़ जुटाने के लिए लोगों को लुभावना ऑफर दिया, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। शोरूम मालिक की करतूत से आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पुलिस के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

भीड़ और बवाल की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान भीड़ में मौजूद वयस्क, नाबालिग और युवाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जूते खरीदने आए लोगों ने शोरूम के बाहर बोर्ड लगा दिया कि जब तक झगड़े में शामिल सभी लोगों को हटाया नहीं जाएगा, तब तक दुकान नहीं खुलेगी।

पुलिस ने बंद कराया शोरूम

पुलिस शोरूम के बाहर इकट्ठा हुए लोगों को लाठीचार्ज करके भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने व्यवसायी को हिरासत में लेकर शोरूम को बंद करा दिया। पुलिस ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति के दुकान नहीं खोली जाएगी। पुलिस का कहना है कि शोरूम मालिक ने अधूरी जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शोरूम मालिक ने पहले 1 रुपए में जूते देने के ऑफर की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला समझ में आया। जब पुलिस ने शोरूम बंद करा दिया तो जूते लेने आए लोग नाराज हो गए। इसके बाद वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शोरूम में जूते लेने आए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विजित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लोगों को भगा दिया। दुकान के मालिक और पुलिस ने मिलकर जूते लेने आए 3,000 से अधिक युवाओं को पीटा है।

Also Read
View All
बीजेपी ने खेला नया दांव! राज्य सभा चुनाव से पहले इन 3 राज्यों में नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Nishant Join JDU: निशांत के सियासी डेब्यू से वंशवाद की राजनीति वाली कतार में शामिल हुए नीतीश, कभी लगाते थे लालू पर परिवारवाद का आरोप

‘काम नहीं करोगे तो घर कैसे चलेगा’, पत्नी ने काम छोड़ने पर किया सवाल, नाराज पति ने कुल्हाड़ी से…

इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर संसद में बोले विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर

हॉस्टल के कमरे की डिजाइन कर रही छात्रों की नींद प्रभावित? IIT Kanpur के प्रोफेसर खोज रहे इसका जवाब

अगली खबर