राष्ट्रीय

भारत में महंगा तो पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें नई कीमतें

Petrol Diesel Rate Today: ईरान-अमेरिका जंग की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के दाम आसमान छू रहे है।

2 min read
May 23, 2026
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे है। बीते 9 दिनों में तीसरी बार तेल की कीमतों बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने शनिवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। इसी बीच खबर आ रही है कि भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में कटौती की गइ है। हालांकि पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में पाक की जनता के लिए यह हल्की राहत है।

पाकिस्‍तान में 6 रुपये सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल

पाकिस्तान सरकार ने महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने हुए पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है। वहीं हाई स्पीड डीजल के दाम 6.80 रुपये कम किए है। पाक सरकार के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, पेट्रोल की नई कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 402.78 रुपये हो गया है। कटौती के बाद नई कीमतें 23 मई से लागू हो गई है। तेल के दाम कम होते ही पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई।

पेट्रोल-डीजल के दाम में रिकॉर्ड उछाल

आपको बता दें कि लगातार दूसरे सप्ताह में पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में कटौती हुई है। इससे पहले पिछले हफ्ते में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5 रुपये कम हुई थी। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम भले ही कमा हो गए है, लेकिन अभी तक ईंधन के दाम आसमान छू रहे है। ईरान और अमेरिका जंग के बाद सरकार ने शुरू में 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी थीं। इसके बाद 2 अप्रैल को 43 प्रतिशत पेट्रोल के दाम और 55 प्रतिशत डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान हुआ था।

देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

भारत ने तीसरी बार तेल की कीमतें बढ़ने के बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। आईओसी ने एक बयान में कहा कि यह छोटी-छोटी दिक्कतें कुछ क्षेत्रों में मांग और आपूर्ति के असंतुलन तथा बिक्री के बदलते पैटर्न की वजह से हुई हैं। कंपनी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इन अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है, ताकि ग्राहकों को बिना रुकावट ईंधन मिलता रहे।

ये भी पढ़ें

Modi Cabinet Scorecard: मोदी कैबिनेट का स्कोरकार्ड जारी, कौन सा मंत्रालय बेस्ट?
Updated on:
23 May 2026 01:13 pm
Published on:
23 May 2026 01:09 pm
Also Read
View All