
Sonia Gandhi voter list Row: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर बीजेपी ने दावा किया था कि 1980 में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि वह भारत की नागरिक नहीं थी। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक दस्तावेज शेयर किया, इसमें दावा किया गया कि 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया का नाम शामिल था। बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने बीजेपी को झूठा भी बोला है।
बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनेत ने लिखा- फर्जी खबरें बेचने वाला, 1991 के 69वें संविधान संशोधन द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का नाम बदलकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली कर दिया गया। यह 1 फरवरी, 1992 को लागू हुआ। 1980 में यह केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली था। 1992 के बाद दिल्ली को विशेष प्रशासन, विधान सभा और मंत्रिपरिषद मिली। तुम पागल झूठे हो!
केरल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- आपका फ़ोटोशॉप वाकई कमाल का है, बस एक गलती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT) का गठन 1991 के 69वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया था। 1980 में यह दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश था। अपने दादा नरेंद्र मोदी से पूछिए कि वे बेहतर विचार बताएं।
केरल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- अमित मालवीय आपने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, इंदिरा गांधी का पता और मेनका गांधी की उम्र सहित कई गलतियाँ की हैं। 1 जनवरी 1980 को इंदिरा गांधी सफदरजंग रोड में नहीं रहती थीं, यह 12 विलिंगडन क्रीसेंट होना चाहिए था। उस समय मेनका गांधी सिर्फ़ 23 साल की थीं। आपको इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और अपने से भी बड़े झूठे की तलाश करनी चाहिए और उसकी जगह अपनी जगह किसी और को लाना चाहिए।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा था कि वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम उस समय जोड़ा गया था, जब वह अपने पति राजीव गांधी के साथ तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के आधिकारिक आवास पर रहती थीं। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में यह नाम 1980 के चुनाव से पहले जोड़ा गया था।