राष्ट्रीय

PM Kisan 22th Installment Date: पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, जानें कब होगी जारी?

PM Kisan installment date: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? जानें PM Kisan 22vi किस्त की तारीख, e-KYC जरूरी जानकारी और ₹2000 की अगली किस्त के लिए जरूरी कदम, ताकि भुगतान में कोई रुकावट न हो।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026
PM Kisan 22th Installment
किसान की प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

PM Kisan Samman Nidhi: PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के लाखों किसान अपनी अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी और ₹2000 की राशि किसानों के खाते में कब पहुंचेगी।

सरकारी जानकारी के अनुसार, लाभार्थियों का डेटा वेरिफिकेशन और e-KYC प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही अगली किस्त का भुगतान शुरू किया जाएगा। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक जरूरी दस्तावेज या औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें इसे जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।

पीएम किसान योजना का फायदा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन समान किश्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस राशि का उपयोग किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए कर सकते हैं।

22वीं किस्त कब मिलेगी?

मौजूदा अनुमान के अनुसार, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर जल्द ही इस किस्त की रिलीज होने की संभावना है।

e-KYC न कराने पर क्या होगा?

केंद्र सरकार 22वीं किस्त जारी करने से पहले सभी लाभार्थियों की सूची का वेरिफिकेशन कर रही है, ताकि योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे। यदि किसी किसान ने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी अगली किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए किसानों को e-KYC जल्दी पूरा कर लेना चाहिए।

Published on:
08 Mar 2026 01:59 pm