राष्ट्रीय

22वीं किस्त से पहले लाखों किसान लिस्ट से बाहर! अभी चेक करें अपना स्टेटस, वरना नहीं आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan 22th Installment: PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी और थोड़ी डराने वाली खबर सामने आई है। सरकार ने लाभार्थी सूची की सफाई करते हुए लाखों किसानों के नाम लिस्ट से काट दिए हैं।

2 min read
Feb 26, 2026
पीएम किसान योजना (AI Image)

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हर चार माह में 2000 रुपये खाते में डाले जाते है। इस योजना की अब तक 21 किस्ते जारी हो चुकी है और करोड़ों किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। पीएम किसाना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 22वीं किस्त जारी होने से पहले लाखों किसानों को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

CBSE का बड़ा फैसला! अब कक्षा 6 में पढ़नी होंगी 3 भाषाएं, अंग्रेजी बनी ऑप्शनल फॉरेन लैंग्वेज

पीएम किसान योजना से ​लाखों किसानों के नाम गायब

इस योजना का लाभ उठा रहे लाभार्थियों की दोबारा जांच के दौरान लाखों किसानों के नाम हटा दिए गए हैं। समय रहते आप भी अपना स्टेटस चेक कर लें वरना आपको 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि किस वजह से नाम हटाए गए है। आइये जानते है कि किस वजह से लाखों किसानों के नाम इस लिस्ट से गायब हुए है।

क्यों हटाए जा रहे हैं नाम?

केंद्र सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसके योग्य नहीं है वह स्वइच्छा से अपना नाम वापस ले ले वरना सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए बीते कुछ महीनों से वेरिफिकेशन ड्राइव शुरू किया। जांच के दौरान दो बड़ी बात सामने आई हैं। पहली, जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव। जिन किसानों के नाम पर 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन दर्ज हुई है। उन सभी के दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है। अगर उनका नाम सामने आता है तो वे योग्य नहीं होंगे।

पीएम किसान योजना की नई बेनेफिशियरी

दूसरा कारण है परिवार से जुड़े नियम। इस योजना के अनुसार, एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही लाभ मिल सकता है। कुछ मामलों में पति और पत्नी दोनों इसका लाभ उठा रहे है। ऐसे में भुगतान रोका गया है। जांच के दौरान वे सही पाए जाते हैं तो उनकी राशि जारी की जा सकती है। अगर वे योग्य नहीं है तो राशि वसूल की जा सकती है।

कैसे चेक करें लिस्ट में आपका नाम

पीएम किसान योजना स्टेटस आप अपने घर पर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें। आप कैप्चा भरें और Get Data पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी पूरी जानकारी नजर आएगी। यहां e-KYC और Land Seeding देखें। अगर इनमें से कोई पेंडिंग है, तो किस्त अटक सकती है।

ये भी पढ़ें

अब राष्ट्रपति की खैर नहीं! जमात-ए-इस्लामी ने मोहम्मद शहाबुद्दीन को दी सीधी चेतावनी, बांग्लादेश में फिर तख्तापलट की आहट?

Updated on:
26 Feb 2026 07:37 pm
Published on:
26 Feb 2026 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर