राष्ट्रीय

तेलंगाना में बनेगा सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी PM मोदी ने की घोषणा, जानिए भाषण की 5 बड़ी बातें

PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (Prime Minister Narendra Modi) को दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की ।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2023, 3:54 PM IST
 PM Modi announced Central Tribal University for Telangana today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (Prime Minister Narendra Modi) को दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने महबूब नगर जिले में राज्य को आज सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधन महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से यहां के युवाओं को रोजगार देेने वाला बताया। इस दौरान हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें-

1 महबूबनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना जैसे लैंड लॉक्ड स्टेट को समुद्र तट से जोड़ने के लिए रेल रोड कनेक्ट की सख्त जरूरत है।

2 जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल टरमरिक बोर्ड की स्थापना की घोषणा की।

3 भारत ने अपने देश के लोगों के लिए एनर्जी सिक्योर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में LPG उपभोक्ताओं की संख्या 32 क। रोड़ से ज्यादा हो गई है।

4 इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की भी घोषणा की।

5- अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह सरकारी जनसभा में है इसलिए किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं कहेंगे। लेकिन अभी कुछ देर बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए वह आम लोगों से बात करेंगे।

तीन अक्तूबर को फिर तेलंगाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी तीन अक्तूबर को फिर से तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। तीन अक्टूबर को पीएम मोदी निजामाबाद का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के बीदर से निजामाबाद पहुंचेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री फिर से हेलीकॉप्टर से बीदर जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी महबूबनगर और निजामाबाद दोनों ही जगह लोगों को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने इसकी पुष्टि की। तेलंगाना में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी के तेलंगाना दौरों का काफी राजनीतिक महत्व भी है।

Published on: