4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train News: दिल्ली-छठ को लेकर रेलवे विभाग का नया प्लान, यूपी-बिहार और बंगाल की ओर जाने वाले ध्यान दें

Northern Railway Special Trains: उत्तर रेलवे ने दीवली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 6200 ट्रेन ट्रिप्स के संचालन की व्यवस्था की है। ये मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के इलाकों के लिए चलाई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 3:20 PM IST

Indian Railways

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर (फोटो सोर्स: ANI)

Diwali Special Train: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। इन ट्रेनों के जरिए उत्तर रेलवे 6200 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन कर रहा है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन सेवाओं पर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि ज्यादातर ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है और वे चल रही हैं। इसके अलावा, रेलवे मांग के आधार पर भी ट्रेनें चलाएंगा।

ज्यादातर ट्रेने चलेगी उत्तर भारत के लिए

जानकारी देते हुए हिमांशु शेखर ने बताया कि उत्तर रेलवे दिवाली और छठ के इस त्योहारी सीजन में करीब 6200 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन कर रहा है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के इलाकों के लिए चलाई जाएगी। क्योंकि दीवाली और छठ पूजा पर ज्यादातर यात्री इन्हीं रूटों पर यात्रा करते हैं।

एक ट्रिप को किसी ट्रेन के एक तरफा सफर के रूप में गिना जाता है। यानी एक ट्रेन अगर दिल्ली से पटना जाती है तो वह 1 ट्रिप है, और वापस आती है तो दूसरी ट्रिप। एक ही ट्रेन कई तारीखों पर कई बार चले तो हर रन अलग-अलग ट्रिप गिना जाता है। इस प्रकार रेलवे इस बार 6200 स्पशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन कर रहा है।

पिछले साल की तुलना में1600 ट्रिप्स ज्यादा

हिमांशु शेखर ने पिछले साल से तुलना करते हुए बताया कि इस बार यात्रियों के लिए ट्रेनों के 1600 ज्यादा ट्रिप्स का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर रेलवे इस साल 6200 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चला रहा हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 4600 थी।

वहीं, इन 6200 ट्रेन ट्रिप्स में से 3600 ट्रिप्स स्पेशल ट्रेनों की हैं और 2600 ट्रिप्स उन ट्रेनों की हैं जिन्हें रेलवे ने पिछले साल स्पेशल के रूप में चलाया था और अब उन्हें नियमित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ी संख्या है।

ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे

इसके साथ ही, रेलवे ने अपनी नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। हिमांशु शेखर ने बताया कि योजना के मुताबिक ये सेवाएं 30 नवंबर तक चलेंगी। साथ ही यह भी बताया कि अगर इनकी मांग बढ़ती है तो इन सेवाओं को आगे भी बढ़ाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय