राष्ट्रीय

विजय संकल्प रैली अंबासा में PM Modi का ऐलान, त्रिपुरा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Tripura assembly elections 2023 त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को वोटिंग व दो मार्च को मतगणना होगी। शनिवार को त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'।
2 min read
tripura_assembly_elections.jpg
विजय संकल्प रैली अंबासा में PM Modi का ऐलान, त्रिपुरा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Vijay Sankalp rally Ambassa Dhalai त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को वोटिंग व दो मार्च को मतगणना होगी। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की पताका फैलाने के लिए बड़े-बड़े नेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी त्रिपुरा चुनावी हुंकार भर दी है। शनिवार को त्रिपुरा के धलाई जिले के अंबासा में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने ऐलान किया कि, त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। त्रिपुरा में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। त्रिपुरा में आज विकास की कमी नहीं है। त्रिपुरा के हर नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जनता को अब डर, भय और हिंसा से मुक्ति मिली है।

त्रिपुरा की जनता अपने वोट की शक्ति को रखें याद

अंबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किया। और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है। त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है।

त्रिपुरा राज्य में अब कानून का राज

पीएम मोदी ने कहाकि, पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया है।

पीएम मोदी ने त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पहली धलाई जिले के अंबासा और दूसरी गोमती में। प्रधानमंत्री की दूसरी यात्रा 13 फरवरी को होने की उम्मीद है। इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी त्रिपुरा में दो रैलियां और एक रोड शो किया था। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी यहां प्रचार किया।

Updated on:
11 Feb 2023 02:00 pm
Published on:
11 Feb 2023 01:57 pm