13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, आज से दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र

Tripura assembly elections 2023 चुनाव आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Jan 2023, 5:36 PM IST

tripura_assembly_elections.jpg

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, आज से दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की डेट घोषित होने के बाद से राज्य की सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को मुस्तैद हो गईं हैं। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। और शनिवार सुबह दस बजे से उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा करा सकते हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि, अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। और कागजातों और संबंधित दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि दो फरवरी है। 16 फरवरी को मतदान व दो मार्च को मतगणना होगी। अधिकारियों ने कहा कि, पोल पैनल ने 60 रिटर्निंग ऑफिसर और 180 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) नियुक्त किए हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं

उधर, अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है, हालांकि चयन प्रक्रिया अगरतला और नई दिल्ली दोनों में चल रही है। हालांकि विभिन्न राजनीतिक दलों के कुछ उम्मीदवार, जिनमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल हैं, जो सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, ने पहले ही अगरतला में अपने बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े - नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में कुल 2.28 लाख नए वोटर जुड़े : मुख्य चुनाव आयुक्त

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 400 कंपनियां देगा गृह मंत्रालय

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि चुनाव को हिंसा रहित संपन्न कराने के लिए मिशन मोड में काम करने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुरोध के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 400 कंपनियां प्रदान करने पर सहमत हो गया है।

यह भी पढ़े - देश में छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 27 फरवरी को होंगे उपचुनाव, 2 मार्च को आएगा