आज का दिन चुनावों की तारीखों के ऐलान का दिन रहा। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की डेट और कार्यक्रम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को छह राज्यों की कुल सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव की प्रक्रिया और तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने 6 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी कराए जाएंगे। जिन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है, उनमें अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के साथ ही महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है।