Meghalaya, Tripura and Nagaland Assembly Election Date 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार 18 जनवरी को मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में तीनों राज्यों के चुनावी तारीख की घोषणा की। बीते दिनों चुनाव आयोग की टीम ने इन तीन राज्यों का चार दिवसीय दौरा किया था। जिसमें चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बात की थी। चुनाव आयोग के दौरे के बाद इन राज्यों के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई थी। अभी त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार है। जबकि मेघालय और नगालैंड में बीजेपी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।