राष्ट्रीय

अन्नपूर्णा दिवस पर PM मोदी का बयान, बोले- बंगाल की महिलाओं ने बदलाव में निभाई सबसे अहम भूमिका

Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने अन्नपूर्णा योजना की लाभार्थी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि बंगाल के विकास और बदलाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने योजना के तहत सीधे बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचाने और लंबित केंद्रीय योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही।
2 min read
Sep 17, 2026
Annapurna Yojana West Bengal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)

PM Modi Annapurna Diwas Bengal: पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अन्नपूर्णा दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी ने सभी को बधाई दी और विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना की लाभार्थी सभी माताओं और बहनों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। इस वर्ष 4 मई को बंगाल की जनता ने बदलाव और परिवर्तन का एक नया रास्ता चुना। मैं जानता हूं कि बंगाल की माताओं और बहनों ने इस बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है और कई चीजों के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है। हमारी नई सरकार की पहली प्राथमिकता बंगाल की महिलाओं का जीवन आसान बनाना और उनकी ‘ईज ऑफ लिविंग’ यानी जीवनयापन को सुगम बनाना था। अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत भी इसी सोच के साथ की गई।

महिलाओं के खाते में दी जा रही धनराशि- पीएम

उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया और आज बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। इसमें न कोई कट-मनी है और न कोई बिचौलिया।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है कि अन्नपूर्णा योजना के लाभ से एक भी पात्र महिला वंचित न रहे। इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गरीब परिवारों को हुआ नुकसान- मोदी

अन्नापूर्णा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल के लोगों की एक बड़ी शिकायत रही है कि पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पाया। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब परिवारों को उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के तहत इन रुकी हुई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस योजना के तहत 50 लाख से अधिक गरीब परिवारों की पहचान पक्के मकान देने के लिए की गई है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना को भी बंगाल में लागू किया गया है। बंगाल में जो भी योजनाएं लंबित थीं और जो परियोजनाएं रुकी हुई थीं, उन्हें अब नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में भाजपा को बंगाल की महिलाओं और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। 

Updated on:
17 Sept 2026 01:40 pm
Published on:
17 Sept 2026 01:40 pm
Also Read
View All
मोहाली में लॉरेंस गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, घरों पर फायरिंग कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 4 गुर्गे गिरफ्तार

Nandigram By-election 2026: 6 उम्मीदवार, एक सीट और भाजपा का गढ़… नंदीग्राम में क्या होगा चुनावी खेल?

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा

Manipur Relief Camps: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर राहत शिविरों में हुई मौत पर जताई हैरानी, मुख्य सचिव से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

‘पूरी तरह से रोक कैसे लगा सकते हैं?’ जंतर-मंतर पर करणी सेना के प्रदर्शन पर HC का दिल्ली पुलिस से सवाल