राष्ट्रीय

Time Magazine के 100 प्रभावशाली लोगों में पीएम मोदी, ममता और पूनावाला का नाम शामिल

Time Magazine के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमरीका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी रखा गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 9:44 PM IST
pm modi in time magzine

नई दिल्ली। अमरीकी मैगजीन टाइम ने वर्ष 2021 में दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला को जगह दी है।

टाइम ने इस सूची में छह श्रेणियों को बनाया है। इनमें पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकॉन, टाइटन और इन्नोवेटर को रखा गया है। हर श्रेणी में दुनियाभर से लोगों को जोड़ा गया है।

इस सूचि में मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी शामिल

इसमें वैश्विक स्तर के नेताओं को शामिल कर गया है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमरीका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रिंस हैरी और मेगन और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी रखा गया है। इस सूची में तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को भी शामिल कर गया है।

रेटिंग में कमी नहीं आई है

भारतीय-अमरीकी पत्रकार फरीद जकारिया ने टाइम्स 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में पीएम मोदी के बारे में लिखा है कि COVID-19 के मिस मैनेजमेंट के बावजूद और मरने की संख्या अधिक होने के बाद भी लोगों के बीच उनकी रेटिंग में कमी नहीं आई है।ये अभी भी सर्वोच्च बनी हुई है।

बड़ी जीत हासिल की

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस ने पंश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 2 मई को बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा की तरफ से तमाम कोशिश के बावजूद ममता बनर्जी ने बड़ी जीत हासिल की। इसके बाद से राष्ट्रीय राजनीति टीएमसी का रूतबा बढ़ गया है।

टाइम मैग्जीन के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल अदार पूनावाला ने भी प्रभावशाली लोगों में जगह बनाई है। वे पुणे में स्थित दवा बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ है। ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का भारत में उत्पादन हो रहा है। वैक्सीन ने भारत में कोरोना की दर को रोकने में अहम भूमिका अदा की है।

Published on: