30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- कभी आरएसएस की विचारधारा से समझौता नहीं करूंगा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, गांधी जी की विचारधारा है और भाजपा-आरएसएस की विचारधारा गोडसे और सावरकर की विचारधारा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 15 Sep 2021, 7:14 PM IST

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर नए प्रतीक चिन्ह और नए झंडे का अनावरण किया।

यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ। इस दौरान महिला कांग्रेस का नया लोगो जारी करा गया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आरएसएस-भाजपा सरकार है। इनकी जो विचारधारा और हमारी जो विचारधारा है दोनों अलग है।

ये भी पढ़ें: PLI Scheme: ऑटो और ड्रोन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई योजना को दी मंजूरी

कभी भाजपा की विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे

राहुल गांधी ने कहा कि वो किसी और दूसरी विचारधारा के साथ समझौता कर सकते हैं, मगर कभी आरएसएस,भाजपा की विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। कांग्रेस की विचारधारा, गांधी जी की विचारधारा है और भाजपा-आरएसएस की विचारधारा गोडसे और सावरकर की विचारधारा है।

उन्होंने कहा दोनों में क्या फर्क है। यह हम सबके लिए एक जरूरी सवाल है। भाजपा का कहना है कि वो हिंदू पार्टी हैं। बीते 100-200 वर्ष में किसी ने हिंदू धर्म को सही से समझा है तो वो हैं महात्मा गांधी। भाजपा भी इस बात को मानती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने हिंदू की छाती में तीन गोली क्यों मारी। जिसको पूरी दुनिया उदाहरण मानती है।

उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी ने अहिंसा को सबसे बेहतर तरीके से समझा और समझाया। हिंदू धर्म अहिंसा की बुनियाद पर टिका है, तो फिर उन्हें क्यों गोली मारी गई। इसके बारे में सोचना चाहिए'।

महिला कार्यकर्ताओं से दुर्गा अर्थ पूछा

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दीपावली का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इस त्योहार पर लक्ष्मी जी की मूर्ति को पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी क्या हैं। लक्ष्मी वो शक्ति है जो घर में पैसा लाती हैं ऐसा नहीं है।

लक्ष्मी का मतलब लक्ष्य कोई राजनेता, कोई फुटबॉलर जिसका जो लक्ष्य होता उसे जो शक्ति पूरा करती है तो उसे लक्ष्मी कहते हैं। राहुल गांधी ने महिला कार्यकर्ताओं से दुर्गा अर्थ पूछा। उन्होंने कहा कि जो शक्ति रक्षा करती है उसे दुर्गा कहा जाता है। राजनेता का काम दुर्गा और लक्ष्मी को इन शक्तियों को हर व्यक्तियों तक बिना भेदभाव के पहुंचाने का होता है। दुर्गा मतलब रक्षा और लक्ष्मी मतलब लक्ष्य पूरा करने का काम।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग