
PM Modi Mimicry Controversy:लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हुई मिमिक्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बीजेपी के अलग-अलग नेताओं की इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। साथ ही मिमिक्री करने वाले कलाकार पुलकित मणि भी ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में बेहाला से बीजेपी के विधायक इंद्रनील खान ने राहुल गांधी को जोकर कहा है। उन्होंने राहुल के लिए कहा कि वे पहले से ही जोकर है। इसलिए उनके किसी भी बयान को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।
अपने तंज में विधायक ने आगे कहा कि उनके इस तरह के मजाक से डिप्रेशन में रहने वाला आदमी उनके भाषण को सुनकर थोड़ा मजे ले लेता है। उनको कोई भी व्यक्ति गंभीरता से नहीं लेता। इसी मामले पर इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इसी तरह कहा था कि वे एक अच्छे कॉमेडियन हैं। उन्हें राजनीति छोड़ कॉमेडी ज्वाइन कर लेनी चाहिए।
प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाना कॉमेडियन पुलकित मणि के लिए भारी पड़ता दिख रहा है। उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पुलकित ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है। इस बीच कानपुर और लखनऊ में उनके कई शो कैंसिल होने की जानकारी सामने आई है।
इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए इंद्रनील खान ने एशियाई खेल 2026 में गोल्ड जीतने वाले महिलाओं को बधाई दी। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस पर उन्होंने कहा कि उनका आभार व्यक्त करता हूं। हमारी मातृशक्ति और महिलाओं को बहुत बधाई जिन्होंने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया है।
राहुल गांधी को जोकर और कॉमेडियन कहने का यह विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी बीजेपी ने उनके बयानों को लेकर ऐसी बात कहती रहती है। लेकिन इंदौर के कार्यक्रम में हुई घटना को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कार्यक्रम में मिमिक्री करने वाले कलाकार पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तौर-तरीकों और उनके सार्वजनिक व्यवहार की मिमिक्री की थी। मिमिक्री में उन्होंने पीएम मोदी की हंसी, हाथों के इशारे, लोगों का अभिवादन करने और उनसे गले मिलने के अंदाज की नकल की थी।