राष्ट्रीय

मुस्लिम समुदाय ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खिलाया खाना

दिल्ली हज कमेटी ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को खाना खिला और उन्हें उपहार देकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2025, 7:00 PM IST
Delhi Haj Committee celebrated PM Modi's birthday
दिल्ली हज समिति ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया (फोटो- आईएएनएस)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को दिल्ली हज कमेटी ने विशेष तरीके से मनाया। पीएम के जन्मदिन से पहले मंगलवार को हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने मयूर विहार फेज 1 में स्थित भागवत धाम वृद्ध आश्रम का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को भोजन खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, उन्होंने आश्रम की महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को धोती भी बांटी। यह सब प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।

पीएम को दी जन्मदिन की बधाई

मीडिया से बातचीत करते हुए कौसर जहां ने कहा, प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर, पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत मैं यहां वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने, उनका आशीर्वाद लेने और उन्हें भोजन कराने आई हूं। हम इस दिन को कुछ सार्थक और दिल से करना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि, मैं पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हूं। हमारा यह छोटा-सा प्रयास, उनकी जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान करने का एक तरीका है।

बुजुर्गों ने पीएम को दिया आशीर्वाद

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी इस अवसर पर अपनी खुशी और प्रशंसा व्यक्त की। एक 104 साल के बुजुर्ग ने कहा, मैं पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। यह पहली बार है कि सेवा पखवाड़ा को इतने विचारशील तरीके से मनाया जा रहा है। वहीं एक अन्य महिला ने कहा, मैं पीएम मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। विपक्ष का उन पर व्यक्तिगत हमला करना या उनकी दिवंगत मां के बारे में बुरा बोलना गलत है। प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए। बता दे कि पीएम के जन्मदिन के मौके पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी 'सेवा पखवाड़ा' चला रही है।

Updated on:
16 Sep 2025, 7:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अभिषेक बनर्जी पहुंचे पुलिस स्टेशन तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

‘अपनी नाकामियों के लिए बिज़नेस कम्युनिटी को दोषी ठहराया’, पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

‘हमें अर्बन नक्सल कहा, अब PM मोदी खुद वही बातें कर रहे’, जयराम रमेश का FICCI सम्मेलन में दिए बयान पर हमला

AQI Weather Today 20 Nov 2026: भारत में वायु प्रदूषण का बढ़ता खतरा, हर साल लाखों लोगों की जान पर संकट, जानिए आज किस शहर का AQI सबसे खराब

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी का आगाज, दामाद को आज तिलक में मिलेगी 3 करोड़ की कार, 25 नवंबर को जुटेंगे 4 लाख मेहमान