PM Modi and Russian President Vladimir Putin Meeting: उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित एससीओ समिट में भाग लेने गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंध के साथ-साथ, देश-दुनिया के अन्य मसलों पर भी चर्चा हुई।
pm modi and Russian President Vladimir Putin Meeting: एससीओ समिट में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी चिंता जताई। पीएम मोदी ने पुतिन को कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जितना जल्दी संभव हो उतना जल्दी समाप्त हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि आज भी दुनिया के सामने जो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, वे विकासशील देशों के लिए फूड सिक्योरिटी, फ्यूल सिक्योरिटी, उर्वरकों की समस्याएं हैं। हमें इस पर रास्ते निकालने होंगे। आपको भी उसपर पहल करनी होगी। पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का युग युद्ध का नहीं है। हमने फोन पर आपसे कई बार इस बारे में बात भी की है कि लोकतंत्र कूटनीति और संवाद दुनिया को छूते हैं।
बातचीत के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को दिया रूस आने का न्योता दिया। भारत-रूस संबंध को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध और मजबूत हो रहे है। 22 साल से हमारी दोस्ती बढ़ती चली जा रही है। भारत-रूस कई दशकों के एक साथ, हमारी दोस्ती लगातार बढ़ी है। इसके अलावा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा हम पिछले कई दशकों से हर पल एक दूसरे के साथ रहे हैं। लगातार दोनों देश इस क्षेत्र की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। आज SCO समिट में भी आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों के यूक्रेन से भारत सुरक्षित आने के मसले पर पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल में शुरू में जब हमारे हज़ारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे। आपकी और यूक्रेन की मदद से हमारे छात्रों को हम निकाल पाए।