राष्ट्रीय

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, पीएम मोदी ने किया भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ

आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ कर दिया है।

2 min read
screenshot_2021-10-11_pm_modi_-_google_search_1.png
PM Narendra Modi Inaugurates Indian Space Association

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत को हर क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने के मिशन की ओर भारत ने आज 11 अक्टूबर को एक बड़ा कदम उठाया है। आज 'भारतीय अंतरिक्ष संघ' (Indian Space Association / ISpA) की शुरुआत हो गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ISpA का शुभारंभ किया। यह लॉन्च पीएम मोदी ने एक वर्चुअल प्रोग्राम के ज़रिए किया, जिसे उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी स्ट्रीम किया गया।

भारतीय अंतरिक्ष संघ देश को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ले जाएगा नई ऊंचाइयों पर

भारतीय अंतरिक्ष संघ के शुभारंभ का मुख्य लक्ष्य भारत को अंतरिक्ष विज्ञान और भौतिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर भारत के देशवासियों के लिए प्रगति का एक माध्यम है।

भारत को इनोवेशन का नया सेंटर बनाना लक्ष्य

पीएम मोदी ने ISpA लॉन्च इवेंट में कहा कि उनका लक्ष्य भारत को इनोवेशन का नया सेंटर बनाना है। उन्होंने एयर इंडिया पर लिए गए फैसले को उनकी प्रतिबद्धता और गंभीरता का उदाहरण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में सैटेलाइट ट्रैकिंग और नाविक टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने में सरकार पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर कोने में सभी लोगों को डाटा की सुलभता से आज भारत दुनियाभर में टॉप डिजिटल इकोनॉमी में से एक है।

भारत का बढ़ता वर्चस्व

पीएम मोदी ने बताया कि भारत आज उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसके पास एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी है। देश आत्मनिर्भर भारत के तहत लगातार आगे बढ़ रहा है और नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर कर रहा है और ऐसा करता रहेगा। स्पेस सेक्टर के विकास से लोगों के लिए बेहतर मैपिंग, एंटरप्रिन्योर, कनेक्टिविटी, इमेजिंग और कई टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में भी विकास होगा और भारत का वर्चस्व बढ़ेगा।

भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्य

भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, मैपमाय इंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज़, अनंत टेक्नोलॉजी, नेल्को और वनवेब शामिल हैं। इसके अन्य सदस्यों में गोदरेज, अजिस्टा-बीएसटी एरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, BEL, सेंटम इलेक्ट्रानिक्स एंड मैक्सर इंडिया शामिल हैं।

Published on:
11 Oct 2021 01:35 pm