नई दिल्ली। भारत के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर भारत के प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर थे। गुजरात में गांधीनगर सीट से सांसद शाह ने गांधीनगर के पानसर गांव के एक समारोह में यह बात कही।