नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का साया काफी समय से है पर पिछले कुछ दिनों में ये गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। पिछले एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में 4-5 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें मासूम लोगों की जान भी गई है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के इस मुद्दे पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शाह ने अब आतंकवाद को रोकने और मासूमों की जान बचाने के लिए कड़े निर्देश दे दिए हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने टॉप एक्सपर्ट्स की एक टीम भी कश्मीर भेज दी है।