राष्ट्रीय

Punjab: पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक की सड़क, गृह मंत्रालय ने चन्नी सरकार से मांगी रिपोर्ट

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को पीएम मोदी पंजाब के दौरे पर पहुंचे थे। यहां सड़क के रास्ते हुसैनीवाला जाते वक्त कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक लिया। इसके चलते पीएम मोदी का काफीला करीब 20 मिनट तक फ्लाइओवर पर रुका रहा। इसे लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

2 min read
Jan 05, 2022
PM Narendra Modi Security breach during visit to Punjab Hussainiwala National Martyrs Memorial stuck on Flyover

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के पंजाब ( Punjab ) दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां बठिंडा से सड़क मार्ग से हुसैनीवाला शहीद स्मारक जाते वक्त पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर जाम में फंस गया। करीब 20 मिनट तक पीएम यहां फंसे रहे, इसके बाद उनका काफिला वापस लौट गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सुबह पीएम मोदी बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था. लेकिन बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। फिर सड़क मार्ग से ही जाने की फैसला लिया।

प्रधानमंत्री की इस चूक पर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

यह भी पढ़ेँः PM Modi Punjab Rally: तेज बरसात के कारण पीएम मोदी की फिरोजपुर रैली रद्द, दिल्ली लौटे

पंजाब दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इस चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के मुताबिक उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी।

ये है पूरा मामला

गृह मंत्रालय के मुताबिक डीजीपी पंजाब पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा करने के लिए आगे बढ़े। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो पाया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को ब्लॉक किया हुआ था। पीए मोदी को 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहना पड़ा। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।

इस सुरक्षा चूक के बाद, पीएम मोदी के काफिले को बठिंडा एयरपोर्ट (Bathinda airport) पर वापस जाने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में इस गंभीर चूक का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस की ओर से भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हुसैनीवाला जाने के लिए कोई सड़क मार्ग है ही नहीं। ऐसे में पीएम मोदी ने इसके लिए सड़क रूट क्यों चुना?

नड्डा ने बताया दुखद

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रदेश पहुंचा, उसकी सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से ये बड़ी चूक काफी दुखद है।

शिवराज बोले- हार से डर हुई चन्नी सरकार

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की चन्नी सरकार अपनी हार से डर गई है। यही वजह है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक सामने आई है।

Published on:
05 Jan 2022 04:42 pm
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?