30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Assembly Election 2022: भगवंत मान हो सकते हैं AAP के सीएम उम्मीदवार, जल्द हो सकता है ऐलान

Punjab Assembly Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल पंजाब में लगातार रैलियां कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि पार्टी सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती है। इसको लेकर जल्द कोई ऐलान संभव है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 5:02 PM IST

Punjab Assembly Election 2022 Bhagwant Mann can be Chief Minister Face of Aam Aadmi Party

नई दिल्ली। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव ( Punjab Assembly Election 2022 ) से पहले राजनीतिक दलों की हलचल तेज हो गई है। एक तरफ पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर रही है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी मंथन तेज हो गया है। इसी कड़ी में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने भी अपने सीएम फेस का नाम लगभग तय कर लिया है। आप सांसद भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) को आम आदमी पार्टी सीएम कैंडिडेट बना सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी इसका ऐलान भी जल्द कर देगी। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चंडीगढ़ के निगम चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है। शानदार प्रदर्शन के चलते आप अब पूरा फोकस पंजाब के विधानसभा चुनाव पर कर रही है। इसको लेकर पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूचियां भी जारी की जा रही हैं। इस बीच खबर मिल रही है कि, आप ने पंजाब में अपना मुख्यंत्री चेहरा लगभग फाइनल कर लिया है।

यह भी पढ़ेँः Punjab Night Cufew: पंजाब में 15 जनवरी तक लगा नाइट कर्फ्यू, जिम, स्कूल-कॉलेज भी किए बंद

दरअसल आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक में आप सांसद भगवंत मान के नाम पर मुहर लग गई है। जल्द ही उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि भगवंत मान इस वक्त पंजाब की संगरूर ( Sangrur ) लोक सभा सीट से सांसद हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव से पहले लगातार अपनी जमीन तलाशने की कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में भगवंत मान लगातार पार्टी के लिए जमीन मजबूत भी करते आए हैं। यही वजह है मान को पार्टी बड़ा चेहरा मानकर जिम्मेदारी सौंप सकती है।

इसलिए भगवंत पर लग सकती है मुहर

मान के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी संबंध अच्छे बताए जाते हैं। इसके अलावा पिछले लंबे समय से पार्टी के लिए बेहतर काम करते आए हैं। लोगों से मुद्दों को भी उन्होंने संसद में गंभीरत से उछाला है। यही नहीं पटियाला में जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शांति मार्च निकल रहा था तो पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता और समर्थक आगे पीछे या आसपास चल रहे थे जबकि केवल भगवंत मान ही अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। ऐसे में जनता के बीच भगवंत मान को चेहरा बनाने में सीएम केजरीवाल को ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।

यह भी पढ़ेँः बड़ी रैलियों में कोरोना विस्फोट का खतरा, अब ऐसे जनता तक पहुंचेगी कांग्रेस

केजरीवाल के ठीक होते ही हो सकता है ऐलान


राजनीति गलियारों में चर्चा है कि मौजूदा समय में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए औपचारिक घोषणा में कुछ दिन की देरी हो सकती है।